करीना-करिश्मा ने इस अंदाज में मनाया पापा का बर्थडे, अमिताभ और रेखा भी हुए शामिल

बॉलीवुड में कपूर खान अपनी शान के लिए जाना जाता है और हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहता है. 15 फरवरी को रणधीर कपूर 70 साल के हो गये. इस मौके पर उनकी बेटी करिश्मा कपूर, करीना कपूर और उनके दामाद सैफ अली खान ने खास तरीके से उनका जन्मदिन मनाया. रणधीर […]
बॉलीवुड में कपूर खान अपनी शान के लिए जाना जाता है और हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहता है. 15 फरवरी को रणधीर कपूर 70 साल के हो गये. इस मौके पर उनकी बेटी करिश्मा कपूर, करीना कपूर और उनके दामाद सैफ अली खान ने खास तरीके से उनका जन्मदिन मनाया.
रणधीर की दोनों लाडली बेटियों ने पापा के लिए चेंबुर में शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया और नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों को इन्वाइट किया. करिश्मा और करीना दोनों ही ट्रेडशिनल ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं.
https://www.instagram.com/p/BQiqiQ9ggUe/
करीना गोल्डन कलर के कढाईदार ड्रेस में नजर आई तो करिश्मा ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये कपड़े पहने थे. करीना को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि वे अपनी पुराने शेप में लौंट रही हैं.
https://www.instagram.com/p/BQioezBATep/
इस मौके पर रणधीर के करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे. रणबीर के भाई ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी पहुंचे थे. रणधीर कपूर की ‘रामपुर का लक्ष्मण’ की को-स्टार रेखा भी इस पार्टी में शामिल हुईं.
https://www.instagram.com/p/BQh9CLag-aU/
करीना-करिश्मा की क्लोज फ्रेंड्स मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी इस पार्टी में मौजूद थी. इसके अलावा राकेश रोशन, संजय कपूर, बोनी कपूर, जितेन्द्र और अमीषा पटेल जैसे कई करीबी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




