देखें, वरुण-आलिया की ''बद्रीनाथ की दुल्हानियां'' का ट्रेलर...

वरुण धवन और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हानियां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. वुरण और आलिया की हिट जोड़ी एकबार फिर धमाल मचाने को तैयार है. 2 मिनट 57 सेकंड के इस ट्रेलर में फिल्म के लीड पेयर छाये हुए हैं. वरुण फिल्म में बद्री और आलिया वैदाही के किरदार […]
वरुण धवन और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हानियां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. वुरण और आलिया की हिट जोड़ी एकबार फिर धमाल मचाने को तैयार है. 2 मिनट 57 सेकंड के इस ट्रेलर में फिल्म के लीड पेयर छाये हुए हैं.
वरुण फिल्म में बद्री और आलिया वैदाही के किरदार में है. ट्रेलर में दोनों लड़ते-झगड़ते, रुठते-मनाते और प्यार करते नजर आ रहे हैं. वरुण एकबार फिर अपने कॉमेडी और रोमांटिक अंदाज से दर्शकों को हैरान करनेवाले हैं. वहीं आलिया का चुलबुला अंदाज आपका दिल जीत लेगा.
फिल्म की शूटिंग सिंगापुर में हुई थी. ऐसा कहा जा रहा था कि यह फिल्म ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हानियां’ की सीक्वल है. लेकिन वरुण ने अपने एक बयान में कहा था कि ‘बद्रीनाथ की दुल्हानियां’, ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हानियां’ की सीक्वल नहीं है. दोनों ही फिल्मों की कहानी बिल्कुल अलग है.
हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जो काफी मजेदार था. वैसे फिल्म का फर्स्टलुक दो महीने पहले ही रिलीज कर दिया गया था. देखें ट्रेलर:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




