ePaper

भारतीय फिल्मों के इतिहास के दस्तावेजीकरण की जरुरत : अमिताभ

Updated at : 29 Jan 2017 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय फिल्मों के इतिहास के दस्तावेजीकरण की जरुरत : अमिताभ

मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि अब समय आ गया है जब भारतीय फिल्मों के इतिहास को संजोया जाए और इसका दस्तावेजीकरण किया जाए. अपने ब्लॉग पर 74 वर्षीय दिग्गज अभिनेता ने लिखा कि इस ओर हमें आज नहीं तो कल ध्यान देना ही होगा. उन्होंने लिखा, ‘‘फिल्मों के इतिहास को इसकी शुरुआत […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि अब समय आ गया है जब भारतीय फिल्मों के इतिहास को संजोया जाए और इसका दस्तावेजीकरण किया जाए. अपने ब्लॉग पर 74 वर्षीय दिग्गज अभिनेता ने लिखा कि इस ओर हमें आज नहीं तो कल ध्यान देना ही होगा.

उन्होंने लिखा, ‘‘फिल्मों के इतिहास को इसकी शुरुआत से संजोए जाने और दस्तावेजों में दर्ज किए जाने की जरुरत है…इस नेक काम को अविलंब और पूरी गंभीरता से किया जाना चाहिए.” फिल्म ‘‘दीवार” को सबसे अच्छी तरह लिखी गई पटकथाओं में से एक बताते हुए बिग बी ने कहा कि हाल ही में उन्होंने सलीम जावेद के साथ वर्ष 1975 में आई इस फिल्म के विभिन्न पहलुओं को प्रिंट माध्यम में दर्ज करने के बारे में चर्चा की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola