दीपिका की जुबानी, ऐसी है ''xXx'' की कहानी...

Updated:
विज्ञापन

लंदन: फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हालीवुड फिल्मों में शुरआत करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि एक फिल्म मनोरंजन, मस्ती और एक्शन का अद्भुत मिश्रण है जो कि कम ही देखने को मिलता है. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार फिल्म में दीपिका ने सेरेना अंगर का […]

विज्ञापन

लंदन: फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हालीवुड फिल्मों में शुरआत करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि एक फिल्म मनोरंजन, मस्ती और एक्शन का अद्भुत मिश्रण है जो कि कम ही देखने को मिलता है.

कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार फिल्म में दीपिका ने सेरेना अंगर का किरदार निभाया है. दीपिका ने बताया कि वह फिल्म की कहानी के विस्तारवादी प्रकृति से कितनी ज्यादा प्रभावित हैं. फिल्‍म में दीपिका शानदार एक्‍शन करती नजर आ रही हैं.

दीपिका ने कहा,‘ यह सही मायनों में एक्शन फिल्म है. बंदूकें हैं…वहां अच्छे लोग हैं…बुरे लोग हैं… कारों में विस्फोट हो रहा है. यह वाकई में एक्शन फिल्म है लेकिन इसमें बहुत सारा ड्रामा भी है.’

उन्होंने कहा कि इसमें और भी कारक हैं जिसने इसे ऐसी फिल्म बना दिया जिससे लोग जुड सकें दीपिका ने कहा कि, ‘सेरेना मजबूत है, आत्मनिर्भर है, वह मुझे आज की महिला की याद दिलाती है और इसका यह मतलब हरगिज नहीं है कि वह सौम्य नहीं हो सकती है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ वह नाजुक है और इसी तरह के गुणों से भरी है लेकिन इसी के साथ ही वह बुद्धिमान भी है और अपने अधिकारों के लिए लड सकती है.’ बता दें कि ‘xXx’ में हॉलीवुड स्‍टार विन डीजल भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola