आर्म्‍स एक्‍ट में सलमान दोषी है या नहीं, 18 जनवरी को आयेगा फैसला

Updated at : 09 Jan 2017 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
आर्म्‍स एक्‍ट में सलमान दोषी है या नहीं, 18 जनवरी को आयेगा फैसला

जोधपुर: अभिनेता सलमान खान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामले में फैसला सुनाने के लिए यहां की एक अदालत ने आज 18 जनवरी की तारीख तय की और सलमान से उस दिन अदालत में मौजूद रहने को कहा. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आज दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें पूरी होने के […]

विज्ञापन

जोधपुर: अभिनेता सलमान खान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामले में फैसला सुनाने के लिए यहां की एक अदालत ने आज 18 जनवरी की तारीख तय की और सलमान से उस दिन अदालत में मौजूद रहने को कहा.

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आज दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें पूरी होने के बाद तारीख तय की. मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित ने सलमान को फैसला सुनाये जाने के दौरान अदालत में मौजूद रहने का निर्देश दिया.

मामले में अंतिम दलीलों पर सुनवाई पिछले साल नौ दिसंबर को शुरू हुई थी. सलमान पर कांकणी गांव में दो काले हिरणों के कथित शिकार के दौरान कथित रुप से उन हथियारों का इस्तेमाल करने और रखने के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया था जिनके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी.

उनके खिलाफ अक्तूबर 1998 में पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था. वन विभाग ने मामला दर्ज कराया था. दोषी ठहराये जाने पर सलमान को सात साल कैद की सजा सुनाई जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola