ऐसा दिखता है सैफ-करीना का तैमूर, बुआ सोहा अली खान ने की फोटो शेयर

सैफ अली खान और करीना कपूर के घर जब से नन्हा मेहमान आया है, दोनों ही सेलीब्रिटी सुर्खियों में हैं. सैफ-करीना के बेटे तैमूर के नाम को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा था. लेकिन इन सबसे दूर यह कपल तैमूर के साथ हर पल को खूब इंज्वॉय कर रहा है. हाल ही […]
सैफ अली खान और करीना कपूर के घर जब से नन्हा मेहमान आया है, दोनों ही सेलीब्रिटी सुर्खियों में हैं. सैफ-करीना के बेटे तैमूर के नाम को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा था. लेकिन इन सबसे दूर यह कपल तैमूर के साथ हर पल को खूब इंज्वॉय कर रहा है.
हाल ही में सैफ की बहन सोहा अली खान ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें सैफ के हाथ में एक स्कैच है जिसे एक फैन ने बनाया है. यह स्कैच करीना के डिलीवरी के बाद तैमूर की सामने आई तस्वीरों में से एक है. सैफ खुद इस स्कैच के सथ पोज देते नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/BPCIjMaDGMG/
सैफ की तसवीर को देखकर साफ पता चलता है कि वे अपने बेटे तैमूर से कितना प्यार करते हैं. सैफ और करीना ने 5 साल तक अफेयर में रहने के बाद 16 अक्टूबर 2012 को विवाह बंधन में बंधे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




