प्यार अंधा नहीं होता है बल्कि रोमांस अंधा होता है : ऋतिक
Updated at : 08 Jan 2017 10:02 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता ऋतिक रोशन का मानना है कि रोमांस कुछ वक्त के लिए होता है जबकि मोहब्बत हमेशा के लिए होती है. 42 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह इस बात में यकीन नहीं रखते हैं कि प्यार अंधा होता है. वह संजय गुप्ता निर्देशित ‘काबिल’ में नजर आएंगे. ऋतिक ने कहा, ‘‘ प्यार […]
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेता ऋतिक रोशन का मानना है कि रोमांस कुछ वक्त के लिए होता है जबकि मोहब्बत हमेशा के लिए होती है. 42 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह इस बात में यकीन नहीं रखते हैं कि प्यार अंधा होता है. वह संजय गुप्ता निर्देशित ‘काबिल’ में नजर आएंगे.
ऋतिक ने कहा, ‘‘ प्यार अंधा नहीं होता है बल्कि रोमांस अंधा होता है. रोमांस बहुत खतरनाक चीज है क्योंकि यह एक भ्रम है और आप ऐसी चीजें देखेंगे और सुनेंगे और वास्तव में नहीं होती हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘ रोमांस के बाद जो रहता है वो प्यार होता है और यह अंधा नहीं होता है.”
अभिनेता ने रिश्तों में उतार-चढाव को साझा किया लेकिन कहा कि रोमांस का विचार अब भी वही है जो तब था जब उन्होंने प्यार के अहसास को समझना शुरु किया था. ऋतिक ने कहा कि वह उन नकरात्मक बातों से परेशान नहीं होते हैं जो लोग उनके बारे में कहते हैं और सकारात्मक जिंदगी बिताने का मंत्र उन्होंने अपनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




