ePaper

पंचतत्व में विलीन ओमपुरी

Updated at : 06 Jan 2017 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन ओमपुरी

मुंबई : जानेमाने अभिनेता ओम पुरी का आज शाम यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया और इस मौके पर सिनेमा जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं. उनका आज सुबह दिल का दौरा पडने से निधन हो गया था. वह 66 साल के थे. यहां के ओशीवरा श्मशान स्थल पर आज शाम 6.45 बजे उनके अंतिम […]

विज्ञापन

मुंबई : जानेमाने अभिनेता ओम पुरी का आज शाम यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया और इस मौके पर सिनेमा जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं. उनका आज सुबह दिल का दौरा पडने से निधन हो गया था. वह 66 साल के थे. यहां के ओशीवरा श्मशान स्थल पर आज शाम 6.45 बजे उनके अंतिम संस्कार की रस्मेंशुरूहुईं और उनके बेटे इशान ने मुखाग्नि दी.

बडी संख्या में उनके प्रशंसक यहां उनकी आखिरी झलक पाने के लिए जमा थे. शाम करीब छह बजे उनका पार्थिव शरीर अंधेरी स्थित उनके आवास से एंबुलेंस के जरिए श्मशान घाट ले जाया गया. पार्थिव शरीर को ले जाने से पहले आवास पर कुछ देर पूजा भी की गई. पुरी से अलग रह रहीं उनकी पत्नी नंदिता, बेटा इशान और फिल्मकार अशोक पंडित पार्थिव शरीर के साथ थे.अभिनेता शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, इरफान, गुलजार, शक्ति कपूर, प्रकाश झा, सतीश कौशिक, रणवीर शौरी, अभिषेक चौबे, राहुल ढोलकिया, मनोज बाजपेयी, केतन मेहता, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज कपूर, रमेश सिप्पी, श्याम बेनेगल, सुधीर मिश्रा, पीयूष मिश्रा तथा कई अन्य लोगों ने पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

अनिल कपूर, कबीर खान, सुप्रिया पाठक, जॉनी लीवर, आलोक नाथ, रत्ना पाठक शाह, विवान शाह, इला अरुण, कंवलजीत सिंह, फरहान अख्तर और सोनू सूद ने भी इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola