शाहरुख की ''रईस'' के साथ जुड़ा ''बाहुबली 2'' का ये कनेक्‍शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2017 4:13 PM

विज्ञापन

दर्शक बड़ी बेसब्री से एसएस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली 2’ का इंतजार कर रहे हैं. क्‍योंकि सभी यह जानना चाहते हैं कि कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा? लेकिन अब शाहरुख खान की आगामी फिल्‍म ‘रईस’ के साथ एक खास कनेक्‍शन जुड़ गया है. किंग खान शाहरुख की फिल्‍म 25 जनवरी को रिलीज हो रही […]

विज्ञापन

दर्शक बड़ी बेसब्री से एसएस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली 2’ का इंतजार कर रहे हैं. क्‍योंकि सभी यह जानना चाहते हैं कि कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा? लेकिन अब शाहरुख खान की आगामी फिल्‍म ‘रईस’ के साथ एक खास कनेक्‍शन जुड़ गया है.

किंग खान शाहरुख की फिल्‍म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि भला ‘रईस’ और ‘बाहुबली 2’ भला क्‍या कनेक्‍शन हो सकता है. दरअसल जिस दिन ‘रईस’ रिलीज होगी उसी दिन ‘बाहुबली 2’ का टीजर रिलीज किया जायेगा. खबर है कि ‘बाहुबली 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

बता दें कि ‘बाहुबली 2’ के टीजर को ‘रईस’ के साथ अटैच किया जायेगा. फिल्‍म के डायरेक्‍टर एसएस राजामौली का कहना है कि ‘बाहुबली 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिल्‍म के लीड एक्‍टर प्रभास अपने हिस्‍से के सारे शूट पूरे कर चुके हैं. इस बात की जानकारी भी राजामौली ने दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola