ePaper

ओम पुरी के निधन पर सदमे में बॉलीवुड, कहा- बेहतरीन कलाकार को खो दिया...

Updated at : 06 Jan 2017 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
ओम पुरी के निधन पर सदमे में बॉलीवुड, कहा- बेहतरीन कलाकार को खो दिया...

दिग्‍गज अभिनेता ओम पुरी हमारे बीच नहीं रहे. आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. ओम पुरी 66 वर्ष के थे. फिल्ममेकर अशोक पंडित, जो ओम पुरी के घनिष्‍ठ मित्र हैं उन्‍होंने सबसे पहलेइस बात की जानकारी दी. ओम पुरी कल शाम एक शूटिंग कर लौटे थे. ओम पुरी के निधन […]

विज्ञापन

दिग्‍गज अभिनेता ओम पुरी हमारे बीच नहीं रहे. आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. ओम पुरी 66 वर्ष के थे. फिल्ममेकर अशोक पंडित, जो ओम पुरी के घनिष्‍ठ मित्र हैं उन्‍होंने सबसे पहलेइस बात की जानकारी दी. ओम पुरी कल शाम एक शूटिंग कर लौटे थे.

ओम पुरी के निधन पर बॉलीवुड के साथ-साथ राजनेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम पुरी के निधन पर शोक जताया है और उनके थियेटर और फिल्मों को याद किया.

https://twitter.com/ashokepandit/status/817213063493537793

अनुपम खेर, करण जौहर, मधुर भंडारकर, अक्षय कुमार कमल हासन और महेश भट्ट जैसे कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज ने गहरा दुख प्रकट किया है.करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा,’ दमदार अभिनेता …. दमदार फिल्मोग्राफी ….अपार प्रतिभा … सिनेमा ने वास्तव में एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया…’

https://twitter.com/karanjohar/status/817216496615256064

बोमन ईरानी ने लिखा,’ ओम पुरी को श्रद्धाजंलि. हमने अपने एक बेहतरीन कलाकार को खो दिया. एक प्रतिभा, एक आवाज, एक आत्मा, ओम पुरी आपकी बहुत याद आएगी.


https://twitter.com/kabirkhankk/status/817225265554149376

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola