ePaper

शादी के 7 साल बाद पति से अलग होने जा रही हैं नंदिता दास

Updated at : 02 Jan 2017 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
शादी के 7 साल बाद पति से अलग होने जा रही हैं नंदिता दास

वर्ष 2016 में बॉलीवुड की कई जोडियां एकदूसरे से अलग हो गये. इस वर्ष की शुरुआत में भी इंडस्‍ट्री का एक और कपल अलग होने जा रहा है. दरअसल हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नंदिता दास ने पति सुबोध मस्कारा से शादी के 7 साल बाद अलग होने का फैसला किया है. नंदिता ने अलग […]

विज्ञापन

वर्ष 2016 में बॉलीवुड की कई जोडियां एकदूसरे से अलग हो गये. इस वर्ष की शुरुआत में भी इंडस्‍ट्री का एक और कपल अलग होने जा रहा है. दरअसल हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नंदिता दास ने पति सुबोध मस्कारा से शादी के 7 साल बाद अलग होने का फैसला किया है.

नंदिता ने अलग होने की पुष्टि करते हुए कहा,’ हां, यह सही है. 7 साल बाद मैंने और सुबोध ने अलग होने का फैसला किया है. यह सब आपसी सहमति से हो रहा है. हमारा बेटा हमारी पहली प्राथमिकता है, इसलिए हम चाहते हैं कि हमारी और हमारे बेटे की प्राइवेसी को ध्‍यान में रखा जाये. इस बारे में कुछ भी छुपाने के लिए नहीं हैं और न ही कुछ बोलने के लिए है.’

नंदिता दास की यह दूसरी शादी है. वर्ष 2002 में उन्‍होंने सौम्‍या सेन से शादी की थी. लेकिन वर्ष 2007 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद नंदिता ने जनवरी 2010 में सुबोध से शादी कर ली थी. नंदिता और सुबोध का एक बेटा विवान भी है.

नंदिता की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वे 9 साल बाद एकबार फिर निर्देशक के तौर पर वापसी करनेवाली हैं. नंदिता की अगली फिल्म सआदत हसन मंटो पर आधारित होगी. खबरों के अनुसार सआदत को विवादित लेखक के नाम से जाना जाता था और 42 की उम्र में उनकी मौत हो गई थी. मीडिया की खबरों के अनुसार सादत का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दिकी निभा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola