ePaper

''तैमूर'' के ''हमलावरों'' पर भड़के ऋषि कपूर

Updated at : 22 Dec 2016 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
''तैमूर'' के ''हमलावरों'' पर भड़के ऋषि कपूर

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का नाम ‘तैमूर अली खान’ का क्‍या रखा गया, सोशल मीडिया पर बवाच मच गया. सैफ और करीना को टारगेट कर कई ट्विट्स किये जा रहे हैं. वहीं ऐसे लोगों को अब करीना के चाचा और तैमूर के नाना ने करारा जवाब दिया है. करीना ने 20 […]

विज्ञापन

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का नाम ‘तैमूर अली खान’ का क्‍या रखा गया, सोशल मीडिया पर बवाच मच गया. सैफ और करीना को टारगेट कर कई ट्विट्स किये जा रहे हैं. वहीं ऐसे लोगों को अब करीना के चाचा और तैमूर के नाना ने करारा जवाब दिया है.

करीना ने 20 दिसंबर को ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में तैमूर को जन्‍म दिया था. इसके बाद ऋषि कपूर ने करीना और सैफ को बधाई देते हुए जानकारी दी थी मां और बेटा दोनों ठीक है. इसके बाद ट्विटर पर कई लोगों ने ऋषि कपूर से सवाल-जवाब करने शुरू कर दिये. पहले तो उन्‍होंने ट्वीट किया, कोई माता-पिता अपने बच्‍चे का नाम क्‍या रख रहे हैं इसे लेकर लोग इतना परेशान क्‍यों हो रहे हैं? अपना काम करिए इससे आपको क्‍या मतलब?

तुम्‍हारे बच्‍चे का तो नाम नहीं रखा…

एक फॉलोवर ने तो हद ही कर दी. तैमूर के नाम पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा, पेरेंट्स इतना बेहूदा नाम कैसे रख सकते हैं. पहले तो इस तरह का नाम कभी नहीं सुना. ऋषि कपूर भड़क गये और उन्‍होंने जवाब में लिखा,’ तुम अपना काम करो, तुम्‍हारे बच्‍चे का तो नाम नहीं रखा? तुम होते कौन हो पूछने वाले.’

अलेक्ज़ेंडर और सिकंदर कोई संत नहीं थे

एक फॉलोवर ने तो ऋषि कपूर को तैमूर के नाम को लेकर इतिहास जानने की सलाह दे डाली. फॉलोवर ने ट्वीट किया,’ लोगों की चिंता को जानने के लिए आपको औरंगजेब और तैमूर के बारे में जानने के लिए इतिहास जानना होगा. तब आपको पता चलेगा कि इन लोगों ने क्‍या-कया अत्‍याचार किये थे. इसका जवाब देते हुए ऋषि कपूर ने लिखा,’ अलेक्ज़ेंडर और सिकंदर कोई संत नहीं थे. ये बात सारी दुनियां जानती है. तुमको क्‍या तकलीफ है?

पृथ्वीराज कपूर से तैमूर अली…

एक और फॉलोवर ने तैमूर के नाम को कपूर फैमिली से जोड़ते हुए लिखा,’ पृथ्वीराज कपूर से तैमूर अली…ये इस परिवार की गिरावट को दर्शाता है. पूर्वजों की आत्‍मा रो रही होगी.’ ऋषि कपूर ने इसका जवाब देते हुए लिखा,’ मेरे पूर्वज क्‍या सोच रहे होंगे, ये बात सोचकर तुम क्‍यों परेशान हो रहे हो. जाओ अपना काम करो.’ इसके बाद ऋषि कपूर ने इस बहस को रोकते हुए कहा कि अगर और बहस होगी तो वे सबकों ब्‍लॉक करते जायेंगे.

बता दें कि करीना का यह पहला बच्चा है लेकिन सैफ को पूर्व पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं. इस दंपति ने ‘टशन’, ‘कुर्बान’, ‘एजेंट विनोद’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘ओमकारा’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. करीना और सैफ अक्तूबर 2012 में विवाह के पवित्र बंधन में बंधे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola