ePaper

क्‍यों, आमिर नहीं चाहते हैं ‘दंगल'' के टिकटों के दाम बढ़ाना

Updated at : 22 Dec 2016 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों, आमिर नहीं चाहते हैं ‘दंगल'' के टिकटों के दाम बढ़ाना

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी मोस्‍ट अवेटिड फिल्म ‘दंगल’ के लिए वितरकों से अपील की है कि वह यह सुनिश्चित करें कि सिनेमा हाउस इस फिल्म की टिकट के दाम नहीं बढा सकें. 23 दिसंबर को रिलीज हो रही ‘दंगल’ में आमिर रेसलर महावीर सिंह फोगट के रोल में हैं. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार […]

विज्ञापन

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी मोस्‍ट अवेटिड फिल्म ‘दंगल’ के लिए वितरकों से अपील की है कि वह यह सुनिश्चित करें कि सिनेमा हाउस इस फिल्म की टिकट के दाम नहीं बढा सकें. 23 दिसंबर को रिलीज हो रही ‘दंगल’ में आमिर रेसलर महावीर सिंह फोगट के रोल में हैं.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आमिर ‘दंगल’ के टिकटों की कीमत पर नियंत्रण रखना चाहते हैं और उन्होंने वितरकों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बडी फिल्मों जैसे ‘सुल्तान’ से ज्यादा इस फिल्म के टिकट का मूल्य नहीं होना चाहिए.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दंगल एक ऐसी फिल्म है जिसे लोगों तक जरुर पहुंचना चाहिए और उन्होंने इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि यह प्रशंसकों तक पहुंचे. वहीं 51 वर्षीय अभिनेता इस फिल्म को टैक्स मुक्त कराने के प्रयास में भी लगे हुए हैं. यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola