ePaper

2016 परीक्षाओं भरा साल रहा, इसके खत्म होने की खुशी है: कंगना

Updated at : 20 Dec 2016 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
2016 परीक्षाओं भरा साल रहा, इसके खत्म होने की खुशी है: कंगना

मुंबई: बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वर्ष 2016 कई उतार-चढावों वाला परीक्षाओं भरा साल रहा और उन्हें खुशी है कि यह अब खत्म होने को है. इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं होने के बावजूद भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर कंगना चर्चाओं में रहीं. रितिक रोशन के साथ हुए विवाद के […]

विज्ञापन

मुंबई: बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वर्ष 2016 कई उतार-चढावों वाला परीक्षाओं भरा साल रहा और उन्हें खुशी है कि यह अब खत्म होने को है. इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं होने के बावजूद भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर कंगना चर्चाओं में रहीं.

रितिक रोशन के साथ हुए विवाद के कारण कंगना सुर्खियों में बनी रहीं. ‘क्वीन’ अभिनेत्री द्वारा संकेत में रितिक को अपना ‘सिली एक्स’ बताने के बाद से ही दोनों कलाकारों के बीच विवाद जारी है. मामले के कानूनी रुप लेने के बाद रितिक के साथ उनका यह विवाद और बढ गया था.

कंगना ने कहा, ‘यह साल मेरे लिए काफी उतार-चढाव भरा था. कई स्तरों पर यह काफी अभिभूत करने वाला रहा, कई मामलों में काफी परीक्षाओं भरा. लेकिन विश्वास करिये मैं अब काफी खुश हूं कि यह खत्म हो रहा है.’ अभिनेत्री ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी से जुडे विवादों को छोड दें तो उन्हें उनकी आने वाली फिल्म ‘रंगून’ में काफी पेचीदा किरदार निभाने का मौका मिला.

उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐसा वर्ष है, मैं जिसके खत्म होने का इंतजार कर रही हूं, जैसा कि मैंने कहा कि निजी और पेशेवर दोनों स्तर पर यह काफी परीक्षाओं भरा रहा. मुझे उन परेशानियों का डट कर सामना करना था जिनमें में घिरी थी. जूलिया (फिल्म रंगून में उनका किरदार) मेरी जिंदगी का सबसे कठिन किरदार था. यह सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार था.’ यह कई स्तरों पर काफी परीक्षाओं भरा था. मैं खुश हूं कि हम वर्ष 2017 की ओर बढ रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola