मेरा स्टारडम मेरी अभिनय क्षमता पर हावी हो गया है : शाहरुख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2016 4:43 PM

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि उनका स्टारडम उनकी अभिनय क्षमता पर हावी हो गया है लेकिन वह पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाने से खुद को नहीं रोकते. हाल ही में उनकी फिल्‍म ‘रईस’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित ‘रईस’ […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि उनका स्टारडम उनकी अभिनय क्षमता पर हावी हो गया है लेकिन वह पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाने से खुद को नहीं रोकते. हाल ही में उनकी फिल्‍म ‘रईस’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित ‘रईस’ में 51 साल के अभिनेता शराब तस्कर रईस आलम का किरदार निभा रहे हैं जिनका काम काफी चुनौतीपूर्ण है और बाद में एसीपी मजूमदार नाम का एक पुलिस अधिकारी उसके लिए और मुश्किलें खडी कर देता है. अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं.

शाहरुख ने कहा, ‘मैं अलग अलग तरह के किरदार निभाना चाहता हूं. मुझे लगता है कि मेरा स्टारडम मेरी अभिनय क्षमता पर हावी हो गया है और यह ठीक है. मैं हर फिल्म के साथ कुछ अलग और रोचक काम करना चाहता हूं. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था. मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे अलग अलग तरह की फिल्में करने का मौका मिलता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola