ePaper

रितिक संग ''टकराव'' को लेकर बोले किंग खान,'' यह पहले से तय था...''

Updated at : 08 Dec 2016 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
रितिक संग ''टकराव'' को लेकर बोले किंग खान,'' यह पहले से तय था...''

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ अगले साल 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रितिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘काबिल’ के साथ भिड़नेवाली है. वहीं पहली बार शाहरुख ने इस टकराव को लेकर खुलकर बातें की है. उनका कहना है कि यह पहले से तय था. पहले ‘रईस’ और ‘काबिल’ 26 जनवरी को रिलीज […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ अगले साल 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रितिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘काबिल’ के साथ भिड़नेवाली है. वहीं पहली बार शाहरुख ने इस टकराव को लेकर खुलकर बातें की है. उनका कहना है कि यह पहले से तय था.

पहले ‘रईस’ और ‘काबिल’ 26 जनवरी को रिलीज होनेवाली थी. लेकिन कुछ दिनों पहले ही ‘काबिल’ के निर्माता राकेश रोशन ने उसकी रिलीज की तारीख बदलकर एक दिन पहले यानि 25 जवनवरी को कर दी थी. वहीं ‘रईस’ भी 26 जनवरी को ही रिलीज होनेवाली थी. बाद में इसे बदलकर 25 जनवरी कर दिया गया.

वहीं रिलीज डेट बदलने को लेकर शाहरुख का कहना है कि,’ रिलीज की तारीख बदलने का फैसला पहले ही कर लिया गया था लेकिन हम इसकी घोषणा ट्रेलर के जरिये करना चाहते थे.’ दोनों फिल्‍मों के टकराव को अगले साल की बड़ी भिड़ता माना जा रहा है.

शाहरुख ने ‘रईस’ का ट्रेलर जारी किए जाने के मौके पर कहा, ‘हमने असल में रिलीज की तारीख के बारे में पहले ही फैसला कर दिया था. पहले दोनों फिल्में (‘रईस’ और ‘काबिल’) 26 जनवरी को रिलीज हो रही थीं, इसलिए हमने अपने प्रदर्र्शकों एवं वितरकों के साथ मिलकर 25 जनवरी को फिल्म रिलीज करने का फैसला किया.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola