बोलीं वाणी कपूर, ''इस बात पर चढ़ जाता है आदित्य का पारा...''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2016 9:28 AM
हमेशा मीडिया से दूरी बनाये रखनेवाले फेमस फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘बेफिक्रे’ जल्द ही रिलीज होनेवाली हैं. फिल्म के लीड पेयर रणवीर सिंह और वाणी कपूर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं. हाल ही में वाणी ने आदित्य के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया है. वाणी ने बताया,’ आदि को गुस्सा तो आता […]
हमेशा मीडिया से दूरी बनाये रखनेवाले फेमस फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘बेफिक्रे’ जल्द ही रिलीज होनेवाली हैं. फिल्म के लीड पेयर रणवीर सिंह और वाणी कपूर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं. हाल ही में वाणी ने आदित्य के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया है.
वाणी ने बताया,’ आदि को गुस्सा तो आता है, लेकिन सेट पर नहीं. आदित्य के गुस्से की वजह कुछ और है. दरअसल आदित्य जब भी किसी रेस्टोरेंट जाते हैं वो खुद ही ऑर्डर करना पसंद करते हैं. ऐसे में कोई और अगी ऑर्डर करता है तो उनका पारा चढ़ जाता है.’ बता दें कि आदित्य कई सालों बाद इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं.
वाणी ने आगे बताया कि आदित्य का अपने कास्ट एंड क्रू मेंबर्स के साथ खाना पसंद है. उन्हें डिफ्रेंट फूड्स का लुत्फ उठाना पसंद है और रेस्टोरेंट में मेन्यू वो अपने हाथ में ही रखते हैं. आदित्य कई जगह घूम चुके हैं और कई तरह के खानों का स्वाद ले चुके हैं. उन्हें दुनिया के हर तरह के फूड की जानकारी है.
बात ‘बेफिक्रे’ की करें तो इस फिल्म में रणवीर और वाणी की सिजलिंग कैमेस्ट्री दर्शकों को हैरान करती नजर आयेंगी. फिल्म में दोनों के बीच कई इंटीमेट सीन फिल्माये गये हैं. दोनों पहली बार स्क्रीन साझा कर रहे हैं. फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










