तो ऐसी बीती आलिया भट्ट की पहली रात...! शेयर की PHOTO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2016 11:14 AM

विज्ञापन

अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने नये घर में शिफ्ट हो गईं हैं. पिछले काफी दिनों से वो नये घर में शिफ्ट होने की तैयारियों में जुटी थीं और आखिरकार वो बुधवार को इस घर में शिफ्ट हो गई. आलिया ने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी हैं. आलिया ने […]

विज्ञापन

अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने नये घर में शिफ्ट हो गईं हैं. पिछले काफी दिनों से वो नये घर में शिफ्ट होने की तैयारियों में जुटी थीं और आखिरकार वो बुधवार को इस घर में शिफ्ट हो गई. आलिया ने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी हैं.

आलिया ने घर का एक फोटो शेयर करने साथ बहन शाहीन को टैग करते हुए लिखा,’ हमने यह कर लिया. नये घर में पहली रात.’ बता दें कि आलिया का घर इंटीरियर डिजाइनर ऋचा ने डेकोरेट किया है. इससे पहले ऋचा ने कंगना रनौत के घर को इंटीरियर डेकोरेट किया है.

https://www.instagram.com/p/BNcBj5LDB3t/

आलिया के घर को यंग, बोहेमियन लुक और यूरोपियन लुक से सजाया है. बता दें कि ऋचा फिल्‍मकार विकास बहल की पत्‍नी हैं. ऋचा से आलिया की मुलाकात फिल्‍म ‘शानदार’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद ही आलिया ने उनसे अपना घर डेकोरेट करने का फैसला किया था.

आलिया की फिल्‍म ‘डियर जिंदगी’ पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई थी. फिल्‍म में उनके अलावा शाहरुख खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की है. आलिया ने फैंस को फिल्‍म को शानदार रिस्‍पांस देने के लिए धन्‍यवाद दिया है. आलिया जल्‍द ही वरुण धवन संग आगामी फिल्‍म ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हानियां’ में नजर आनेवाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola