ePaper

न पीछे देखना न पीछे मुड़ना...अहान: सलमान खान

Updated at : 01 Dec 2016 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
न पीछे देखना न पीछे मुड़ना...अहान: सलमान खान

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान ने अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को बालीवुड में अपनी पहली फिल्म साइन करने के लिए मुबारकबाद दी. अहान की बहन अथिया शेट्टी को भी पिछले साल सलमान ने ही बालीवुड में लॉन्च किया था. इन दिनों अपने अभिनय को निखारने में मसरुफ अहान, फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला की फिल्म […]

विज्ञापन

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान ने अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को बालीवुड में अपनी पहली फिल्म साइन करने के लिए मुबारकबाद दी. अहान की बहन अथिया शेट्टी को भी पिछले साल सलमान ने ही बालीवुड में लॉन्च किया था.

इन दिनों अपने अभिनय को निखारने में मसरुफ अहान, फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से बालीवुड में अपना पहला कदम रखेंगे.सलमान ने ट्विटर पर अहान की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘अहान बेहतरीन लग रहे हो. मैं बहुत खुश हूं…मुझे अभी पता चला कि तुमने नाडियावाला के पोते के साथ एक फिल्म साइन की है. भारतीय फिल्म जगत में आपका स्वागत है.’

सलमान ने इंस्टाग्राम पर भी अहान की एक फोटो साझा की और लिखा, ‘न पीछे देखना न पीछे मुड़ना…अहान…’ हाल ही में फिल्मकार करन जौहर ने भी अहान की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा था, ‘अभ्यास करने में पूरी तरह मसरुफ….बालीवुड का आने वाला सितारा…अहान शेट्टी…. साजिद नाडियाडवाला और सुनील शेट्टी को मुबारकबाद.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola