अमिताभ के साथ ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान'' करेंगे आमिर फिर बदल रहे हैं लुक
Updated at : 28 Nov 2016 8:57 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टर आमिर खान ने कहा है कि आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में वह एक दुबले पतले लुक में दिखेंगे साथ ही वे अपने बाल बढाएंगे और दाढी रखेंगे. उन्होंने ‘दंगल’ के एक कार्यक्रम में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं अपने शरीर की चरबी को कम करने की योजना बना रहा हूं. […]
विज्ञापन
मुंबई : सुपरस्टर आमिर खान ने कहा है कि आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में वह एक दुबले पतले लुक में दिखेंगे साथ ही वे अपने बाल बढाएंगे और दाढी रखेंगे. उन्होंने ‘दंगल’ के एक कार्यक्रम में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं अपने शरीर की चरबी को कम करने की योजना बना रहा हूं.
मैं हट्ठा कट्ठा नहीं होना चाहता हूं . ‘ठग्स’… में मेरा लुक हट्ठा कट्ठा नहीं है. यह पहलवान जैसा शरीर नहीं है. यह एक दुबला पतला लुक है.” ‘दंगल’ के प्रचार कार्यक्रम में आए आमिर की दाढी थी और उन्होंने अपने बालों को स्कार्फ से कवर किया हुआ था. उन्होंने कहा, ‘‘ यह लुक अमितजी (अमिताभ बच्चन) के साथ ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के लिए है. यह अंतिम लुक नहीं है. मैं अपनी दाढी और बाल बढा रहा हूं.
मैं नहीं जानता हूं कि आखिरी लुक क्या होगा। हमें इस बारे में दो महीनों में बताया जाएगा. ” 51 वर्षीय आमिर ने कहा कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ का प्रचार करने के लिए अपने मित्र सलमान खान के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ में नहीं जाएंगे. आमिर से जब सलमान के कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ में फिल्म का प्रचार करने के बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं फिल्म का प्रचार टीवी पर नहीं करुंगा। हमारे पास हमारी फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




