ePaper

रणवीर ने किया हाल-ए-दिल बयां, जानें कहां करेंगे अपने प्‍यार को प्रपोज

Updated at : 24 Nov 2016 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
रणवीर ने किया हाल-ए-दिल बयां, जानें कहां करेंगे अपने प्‍यार को प्रपोज

नयी दिल्ली: अभिनेता रणवीर सिंह अपने जीवन के एक मुकाम पर शादी करने को लेकर हमेशा अपने विचार जाहिर करते रहे हैं. उनके और दीपिका पादुकोण के प्‍यार के किस्‍से किसी से छुपे नहीं है. हाल ही में उन्‍होंने अपनी शादी को लेकर कई दिलचस्‍प खुलासे किए. उनका कहना है कि वह अपने सभी प्रियजनों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अभिनेता रणवीर सिंह अपने जीवन के एक मुकाम पर शादी करने को लेकर हमेशा अपने विचार जाहिर करते रहे हैं. उनके और दीपिका पादुकोण के प्‍यार के किस्‍से किसी से छुपे नहीं है. हाल ही में उन्‍होंने अपनी शादी को लेकर कई दिलचस्‍प खुलासे किए.

उनका कहना है कि वह अपने सभी प्रियजनों की मौजूदगी में किसी द्वीप पर शादी करना पसंद करेंगे. हाल ही में रणवीर ने ‘ब्रेफ्रिके’ की अपनी सह-अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ भांगड़ा विवाह गीत ‘खुलके ढुलके’ गीत लांच किया. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी शादी की पार्टी नॉन स्टॉप चलती रहे.

रणवीर ने बताया, ‘मेरी शादी एक नॉन स्टॉप पार्टी की तरह होगी. मैं चाहता हूं कि लोग खूब मस्ती करें. अगर उस समय मेरे पास पर्याप्त धन हुआ तो मैं एक द्वीप पर शादी करना चाहूंगा. मैं जबर्दस्त पार्टी करना चाहूंगा जहां हर कोई थिरक सके.’

वहीं जब रणवीर से पूछा गया कि वो किस शाहर में अपने प्‍यार को प्रपोज करना चाहेंगे, तो उन्‍होंने कहा कि अगर उन्‍हें किसी को प्‍यारया फिर शादी करने के लिए प्रपोज करने का मौका मिला तो वो ऐसा पेरिस या मुंबई में करना चाहेंगे. रणवीर कथित तौर दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे हैं. हालांकि दीपिका ने कभी खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन रणवीर कई बार अवार्ड शो में अपने प्‍यार का इजहार करते नजर आये हैं.

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है और रणवीर का कहना है कि एक पीरियड फिल्म के मुकाबले रोमांटिक फिल्म में काम करना ज्यादा चुनौतीपूर्ण है. ‘ब्रेफिके’ फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola