OH NO! फिर मुश्किल में ''पद्मावती'', अब दीपिका-शाहिद के बीच खड़ी हो गई ये परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2016 5:28 PM
मुंबई: संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को पता नहीं किसकी नजर लग गई है. शुरुआत से ही एक के बाद कई मुश्किलें सामने आ रही है. हालांकि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है लेकिन अब भंसाली के सामने एक और परेशानी खड़ी हो गई है. फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा […]
मुंबई: संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को पता नहीं किसकी नजर लग गई है. शुरुआत से ही एक के बाद कई मुश्किलें सामने आ रही है. हालांकि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है लेकिन अब भंसाली के सामने एक और परेशानी खड़ी हो गई है.
फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा रही हैं और उनके पति राजा रतन सिंह का किरदार शाहिद कपूर निभा रहे हैं. लेकिन अब इस जोड़ी को लेकर भंसाली के सामने एक नयी मुसीबत खड़ी हो गई है. खबरों के अनुसार हाल ही में दोनों ने इस फिल्म के लिए लुक टेस्ट दिया है, लेकिन दीपिका की ऊंचाई शाहिद से ज्यादा है. जबकि किरदार के हिसाब से ऐसा नहीं चाहिए था.
भंसाली का मानना है पुराने समय में राजा अपनी रानियों से अधिक लंबे होते थे. अब इस हिसाब से देखा जाये तो दोनों की जोड़ी फिट नहीं बैठ रही है. अब भंसाली शाहिद की लंबाई बढ़ाने को कोई उपाय खोज रहे हैं. सूत्रों के अनुसार दिल्ली बेस्ड डिजायनर रिंपल और हरप्रीत नरुला, दीपिका और शाहिद का कॉस्ट्यूम डिजायन कर रहे हैं. हो सकता है दोनों डिजायनर ही शाहिद की हाईट बढ़ाने में मदद करें.
बता दें कि पहले स्टार कास्ट को लेकर खब परेशानी हुई थी. पहले रणवीर नहीं मान रहे थे कि शाहिद और उनका किरदार बराबर का हो. बाद में रणवीर ने स्क्रिप्ट में भी कुछ बदलाव करने की मांग की थी. आखिर में जब रणवीर मानें तो शाहिद अपनी लंबी-चौड़ी शर्तों के साथ भंसाली के पास पहुंच गये. भंसाली ने उनकी शर्तों को माना तो अब ये मुसीबत ‘पद्मावती’ के सामने आ गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










