प्रियंका चोपड़ा ने रसेल टोवी को कहा- हैपी बर्थडे...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ में अपने सह अभिनेता रसेल टोवी को आज उनके जन्मदिन पर बधाई दी. 34 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, ‘‘ रसेल टोवी जन्मदिन की मुबारकबाद… आप हमेशा मुस्कराते रहें.’ ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री ने एबीसी के कार्यक्रम के दूसरे […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ में अपने सह अभिनेता रसेल टोवी को आज उनके जन्मदिन पर बधाई दी. 34 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर पोस्ट साझा किया.
उन्होंने लिखा, ‘‘ रसेल टोवी जन्मदिन की मुबारकबाद… आप हमेशा मुस्कराते रहें.’ ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री ने एबीसी के कार्यक्रम के दूसरे संस्करण में सीआईए एजेंट की भूमिका निभाई है, जबकि टोवी इस थ्रिलर ड्रामा में हैरी डोयले की भूमिका में है.
प्रियंका हॉलीवुड में ‘बेवॉच’ फिल्म से कदम रखने की तैयारी में है, जहां वह अभिनेता ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




