ePaper

बोलीं आलिया, ‘डियर जिंदगी'' में अली जफर की जगह किसी को नहीं लिया जा रहा

Updated at : 15 Nov 2016 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
बोलीं आलिया, ‘डियर जिंदगी'' में अली जफर की जगह किसी को नहीं लिया जा रहा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार को इन खबरों को खारिज कर दिया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘डियर जिंदगी’ से पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर को हटाकर किसी और कलाकार को जगह दी गयी है. पहले खबरें थीं कि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी की मांग को लेकर उठे विवाद के बीच […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार को इन खबरों को खारिज कर दिया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘डियर जिंदगी’ से पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर को हटाकर किसी और कलाकार को जगह दी गयी है.

पहले खबरें थीं कि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी की मांग को लेकर उठे विवाद के बीच 36 साल के जफर की जगह फिल्म में ताहिर राज भसीन को लिया गया है. इस बारे में पूछे जाने पर 23 वर्षीय आलिया ने कहा, ‘‘किसी को नहीं बदला जा रहा. फिल्म अपने पूरे स्वरुप में आएगी. किसे बदला जा रहा है और किसे नहीं, इस बारे में ज्यादा बातचीत नहीं हो रही। इसलिए हम इस मुद्दे को कुछ समय के लिए छोड सकते हैं.” वह एब्सॉल्यूट एलिक्स फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल के एक कार्यक्रम में बोल रही थीं. उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका किरदार उनकी जिंदगी के करीब है.

आलिया के मुताबिक, ‘‘डियर जिंदगी मेरी जिंदगी के करीब है. मैं यह नहीं कह रही कि मैं बिल्कुल उस किरदार की तरह हूं लेकिन मैं बहुत हद तक इससे मिलती हूं.” उन्होंने कहा, ‘‘केवल मैं ही नहीं, बल्कि सभी मेरे किरदार में खुद की झलक देखेंगे.” आलिया ने उम्मीद जताई कि 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के सरकार के फैसले से उनकी फिल्म पर असर नहीं पडेगा. गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही ‘डियर जिंदगी’ में शाहरुख खान, अंगद बेदी, कुणाल कपूर भी मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola