…तो इसलिए हमेशा कंट्रोवर्सी पैदा करती है पूनम पांडे, हुआ खुलासा!

मुंबई: पूनम पांडे अक्सर अपने बोल्ड बयानों और तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने ऐसा करने का खुलासा किया है. उनका कहना है कि विवाद पैदा करने का कारण बॉलीवुड के खान्स और कपूर्स हैं. पूनम हमेशा से चाहती थीं कि लोग उन्हें नोटिस करें. उन्होंने बताया,’ मैं हमेशा से […]
मुंबई: पूनम पांडे अक्सर अपने बोल्ड बयानों और तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने ऐसा करने का खुलासा किया है. उनका कहना है कि विवाद पैदा करने का कारण बॉलीवुड के खान्स और कपूर्स हैं. पूनम हमेशा से चाहती थीं कि लोग उन्हें नोटिस करें.
उन्होंने बताया,’ मैं हमेशा से चाहती थी कि लोग मुझे नोटिस करें. मैंने शुरुआत में 25-30 कैलेंडर भी शूट किये थे. वो सभी बड़े थे लेकिन मेरी पहचान गायब थी.’
पूनम पांडे ने आगे बताया,’ मैं पहले से यह देख चुकी थी कि इंडस्ट्री में कई लड़कियां खूब मेहनत करती हैं, मगर खान्स और कपूर्स के आगे सब उन्हें भूल जाते हैं. ऐसे में मेरे लिए पहचान बनाना मुश्किल था. ऐसे में कंट्रोवर्सी ही ऐसी चीज है जो आपको पहचान बनाने में मदद करती है.’
पूनम पांडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो शेयर करने को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने आगे कहा,’ मेरा कोई ड्रीम रोल नहीं है, लेकिन खुद को घूंघट और साड़ी में देखना पसंद करूंगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










