HAPPY B''DAY SRK: ''दीवाना'' से लेकर ''दिलवाले'' तक कुछ ऐसा है ''किंग खान'' का सिनेमाई सफर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2016 10:07 AM
नयी दिल्ली: ‘बादशाह खान’, ‘किंग ऑफ बालीवुड’, ‘किंग खान’, ‘रोमांस किंग’ जैसे तमाम नामों से पहचाने जाने वाले शाहरुख खान आज 51 साल के हो गए. दो दशक से भी अधिक समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे शाहरुख ने वर्ष 1989 में टीवी शो ‘फौजी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. […]
नयी दिल्ली: ‘बादशाह खान’, ‘किंग ऑफ बालीवुड’, ‘किंग खान’, ‘रोमांस किंग’ जैसे तमाम नामों से पहचाने जाने वाले शाहरुख खान आज 51 साल के हो गए. दो दशक से भी अधिक समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे शाहरुख ने वर्ष 1989 में टीवी शो ‘फौजी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. हिंदी फिल्म जगत में उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ जून 1992 में आई थी, जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में दिव्या भारती और ऋषि कपूर भी थे.
‘दीवाना’ बॉक्स ऑफिस पर एक बडी हिट साबित हुई थी और शाहरुख को फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए ‘फिल्मफेयर फॉर बेस्ट मेल डेब्यू’ का पुरस्कार मिला था. साल 1993 में आई ‘डर’ और ‘बाजीगर’ में उनकी खलनायक की भूमिका को भी दर्शकों ने खूब सराहा था. इसके बाद शाहरुख अपने अभिनय कौशल की छटा बिखेरते हुए शोहरत की सीढियां चढते गए और पीछे मुडकर नहीं देखा.
फिल्मकार यश चोपडा के साथ की उनकी सभी फिल्में ‘दिल तो पागल है’, ‘दिल से’, ‘वीर जारा’, ‘जब तक है जान’ बडी हिट रहीं और बालीवुड में शाहरुख को ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा जाने लगा. यश चोपड़ा के अलावा उनके बेटे निर्देशक आदित्य चोपडा के साथ भी शाहरुख की जोडी हिट रही और दोनों ने एक साथ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मोहब्बतें’, ‘रब ने बना दी जोडी’ जैसी सफल फिल्में दी.
बालीवुड में यूं तो शाहरुख की लगभग सभी बडी हीरोइनों के साथ केमेस्ट्री कमाल की रही लेकिन ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से लेकर ‘दिलवाले’ तक काजोल के साथ उनकी जोड़ी हमेशा बडे पर्दे पर हिट साबित हुई. शाहरुख ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए तमाम पुरस्कार हासिल किए जिसमें 14 फिल्मफेयर अवार्ड शामिल है. फिल्मों में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है.
बालीवुड में अपार सफलता हासिल करने वाले किंग खान अपनी निजी जिंदगी में भी किंग साबित हुए. उन्होंने बालीवुड में अपना करियर शुरु होने से पहले वर्ष 1991 में गौरी से शादी कर ली थी, जिनके साथ वह लंबे समय से प्रेमसंबंधों में थे. शाहरुख के तीन बच्चे आर्यन खान, सुहाना खाना और अब्राम खान हैं. बॉक्स ऑफिस पर हालांकि पिछले कुछ समय से शाहरुख की फिल्में कोई बडा धमाका नहीं कर पाई हैं, लेकिन उनके प्रशंसकों उनकी आने वाली फिल्म ‘रईस’ और ‘डियर जिंदगी’ से बडी उम्मीदें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










