ePaper

UPDATE: ''पद्मावती'' में दीपिका नहीं ये अभिनेत्री होंगी रणवीर सिंह की पत्‍नी ?

Updated at : 25 Oct 2016 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
UPDATE: ''पद्मावती'' में दीपिका नहीं ये अभिनेत्री होंगी रणवीर सिंह की पत्‍नी ?

पिछले काफी दिनों से संजय लीला भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्‍ट ‘पद्मावती’ अपने स्‍टार कास्‍ट को लेकर सुर्खियों में हैं. अब फिल्‍म में रणवीर सिंह की पत्‍नी का किरदार कौन निभायेंगी? इसका खुलासा कर दिया गया है. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार […]

विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से संजय लीला भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्‍ट ‘पद्मावती’ अपने स्‍टार कास्‍ट को लेकर सुर्खियों में हैं. अब फिल्‍म में रणवीर सिंह की पत्‍नी का किरदार कौन निभायेंगी? इसका खुलासा कर दिया गया है. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.


मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार फिल्‍म में रणवीर की पत्‍नी का किरदार अदिति राव हैदरी निभा रही हैं. फिल्‍म में रणवीर दिल्‍ली के सुल्‍तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है, वहीं शाहिद चित्‍तौड़ के महाराजा राणा रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं.

undefined



कुछ दिनों पहले खबरें थी कि दीपिका, रणवीर सिंह के बिना ही फिल्‍म के एक गाने घूमर की शूटिंग करेंगी क्‍योंकि रणवीर और शाहिद कपूर दोनों ही इस गाने का हिस्‍सा नहीं है. इस गाने में दीपिका का राजस्‍थानी डांस देखने को मिलेगा. दीपिका पर फिल्‍माये गये एक गाने की शूटिंग म‍हबूब स्‍टूडियो में होगी. दीपिका इस गाने के लिए राजस्‍थानी डांसर से ट्रेनिंग ले रही हैं.

भंसाली इस फिल्‍म में फिर एकबार फिर रणवीर और दीपिका को लेकर काम कर रहे हैं. इससे पहले उन्‍होंने दोनों स्‍टार्स के साथ ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में काम काम कर चुके हैं.

भंसाली को अपने इस ड्रीम प्रोजेक्‍ट के लिए रणवीर और शाहिद के खूब नखरे झेलने पड़े हैं. कभी रणवीर की डिमांड तो कभी शाहिद की शर्ते भंसाली के सामने आई लेकिन दोनों की बातों को रखते हुए उन्‍होंने फिल्‍म की शूटिंग शुरू करने का फैसला कर लिया. भंसाली की इस फिल्‍म का इंतजार तो फैंस को भी है जो अगले साल रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola