ePaper

खुशी होती है कि लोग मुझे ‘जो जीता वही...'' के लिए याद करते हैं: पूजा बेदी

Updated at : 22 Oct 2016 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
खुशी होती है कि लोग मुझे ‘जो जीता वही...'' के लिए याद करते हैं: पूजा बेदी

मुंबई: अभिनेत्री पूजा बेदी का मानना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें ‘जो जीता वही सिकंदर’ में काम करने का मौका मिला. पूजा का कहना है कि आज भी लोग उन्‍हें फिल्‍म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के लिए याद करते हैं और उनके जीवन के लिए यह फिल्म सबसे यादगार क्षण है. पूजा का […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री पूजा बेदी का मानना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें ‘जो जीता वही सिकंदर’ में काम करने का मौका मिला. पूजा का कहना है कि आज भी लोग उन्‍हें फिल्‍म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के लिए याद करते हैं और उनके जीवन के लिए यह फिल्म सबसे यादगार क्षण है.

पूजा का कहना है कि मुझे खुशी है कि मुझे यह अवसर मिला.’ ‘जो जीता वही सिकंदर’ फिल्म 1992 में आया था जो खेल पर आधारित थी. इसका निर्देशन मंसूर खान ने किया था. इस फिल्म में आमिर खान, आयशा जुल्का, मामिक सिंह, दीपक तिजोरी और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिका में थे.

‘जो जीता वही सिकंदर’ के बाद 46 वर्षीया अभिनेत्री को घर-घर में एक पहचान मिली. विभिन्न समाचारपत्रों में स्तंभ लिखने के अलावा उन्होंने टेलीविजन कार्यक्रमों से लेकर स्टंट रियल्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है. फिलहाल वे बड़े पर्दे से दूर हैं.बता दें कि ‘जो जीता वही सिकंदर’ में आमिर खान, आयशा जुल्‍का और मामिक सिंह ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola