खुद को दुनिया का बेहतरीन अभिनेता मानते थे रणवीर सिंह, लेकिन...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2016 12:25 PM
पेरिस: अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. हाल ही में अपने एक बयान में रणवीर ने कहा कि शुरुआती दिनों में उन्हें लगता था कि वह सब कुछ जानते हैं लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है. पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में शानदार […]
पेरिस: अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. हाल ही में अपने एक बयान में रणवीर ने कहा कि शुरुआती दिनों में उन्हें लगता था कि वह सब कुछ जानते हैं लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है.
पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में शानदार शुरुआत से लेकर ‘बाजीराव मस्तानी’ में अभिनय के लिए समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित अभिनेता रणवीर सिंह ने एक अभिनेता के रुप में जबर्दस्त दम दिखाया है लेकिन उनका खुद का मानना है कि आखिरकार वह सीख रहे हैं.
रणवीर ने बताया, ‘जितनी अधिक फिल्में मैंने की उतना अधिक मैंने जाना कि मुझे सब कुछ नहीं आता है. हर बार जब मैं सेट पर जाता हूं तो मुझे लगता है कि मैं सब कुछ भूल गया हूं.’ उन्होंने बताया, ‘जब मैंने ‘बैंड बाजा बारात’ से शुरू किया था तब मुझे लगा था कि मैं सब कुछ जानता हूं और मैं विश्व का सबसे बेहतरीन अभिनेता हूं. लेकिन अब यह उल्टा हो रहा है.’
अभिनेता ने कहा कि अब वह इस कला के छात्र बन गये हैं. उन्होंने कहा, ‘इन दिनों जब मैं फिल्में कर रहा हूं, मुझे लगता है कि मैं सब कुछ नहीं जानता हूं. मैं समझ गया हूं कि यह कला असीमित है और अभिनय के क्षेत्र में संभावनाएं असीमित हैं और मैं इसका और अधिक विस्तार होने की उम्मीद कर रहा हूं.’
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘बेफिक्रे’ में रणवीर नजर आने जा रहे हैं. इसका ट्रेलर यहां पर एफिल टावर पर लांच किया गया. अभिनेता ने कहा कि कुछ बेहतरीन मौका मिलने को लेकर वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं जिससे उनके विकास में योगदान मिला है. ‘बेफिक्रे’ में वाणी कपूर भी हैं. यह फिल्म नौ दिसंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










