मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा प्रभास के मोम का पुतला, पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता...
चेन्नई: सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के अभिनेता प्रभास की मोम की मूर्ति बैंकॉक के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाई जाएगी. वह पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं जिनकी मूर्ति प्रतिष्ठित संग्रहालय में लगायी जाएगी. ‘बाहुबली’ के निर्देशक एस एस राजामौली ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह बताने में बहुत खुशी महसूस […]
चेन्नई: सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के अभिनेता प्रभास की मोम की मूर्ति बैंकॉक के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाई जाएगी. वह पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं जिनकी मूर्ति प्रतिष्ठित संग्रहालय में लगायी जाएगी. ‘बाहुबली’ के निर्देशक एस एस राजामौली ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह बताने में बहुत खुशी महसूस हो रही है कि मैडम तुसाद संग्रहालय हमारे प्रभास की एक मोम की मूर्ति बना रहा है. यह सम्मान पाने वाले वह पहले दक्षिण भारतीय हैं.’ 36 साल के अभिनेता की मोम की मूर्ति का अगले साल मार्च में अनावरण किया जाएगा.
Very happy to announce that Madame Tussauds is making a wax statue of our PRABHAS..
First South Indian to be honoured thus.
— rajamouli ss (@ssrajamouli) October 1, 2016
राजामौली ने कहा, ‘मार्च, 2017 में बैंकॉक में मूर्ति का अनावरण किया जाएगा और इसके बाद उसे पूरी दुनिया में घूमाया जाएगा.’ तेलुगू फिल्मों के अभिनेता प्रभास ने 2002 में ‘ईश्वर’ फिल्म से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था. वह 2015 में आयी फिल्म
‘बाहुबली: द बिगैनिंग’ से भारत और विदेशों में लोकप्रिय हो गए. फिल्म का दूसरा हिस्सा ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगा.
मैडम तुसाद में पहले से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, रितिक रोशन, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित और कैटरीना कैफ जैसे दूसरे कलाकारों की मूर्तियां हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










