ePaper

जानें, सैफ-करीना के होने वाले बच्चे को लेकर क्‍या बोलीं सोहा अली खान ?

Updated at : 03 Oct 2016 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, सैफ-करीना के होने वाले बच्चे को लेकर क्‍या बोलीं सोहा अली खान ?

मुंबई: अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के पहले बच्चे के स्वागत को लेकर उनका पूरा परिवार बेहद उत्साहित है. सोहा के भाई सैफ और करीना की शादी वर्ष 2012 में हुई थी. दिसंबर महीने में दोनों स्‍टार्स पेरेंट्स बननेवाले हैं. इससे पहले करीना ने अपनी […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के पहले बच्चे के स्वागत को लेकर उनका पूरा परिवार बेहद उत्साहित है. सोहा के भाई सैफ और करीना की शादी वर्ष 2012 में हुई थी. दिसंबर महीने में दोनों स्‍टार्स पेरेंट्स बननेवाले हैं.

इससे पहले करीना ने अपनी गर्भावस्था को लेकर मीडिया में आ रही खबरों पर नाराजगी जताई थी. खबरें थी कि सैफ और करीना ने विदेश में जाकर लिंग परीक्षण कराया है. हालांकि दोनों स्‍टार्स ने इस बात को सिरे से खारिज किया था.

इस बारे में सोहा कहती हैं, ‘‘एक सीमा का खयाल रखा जाना चाहिए. आप किसी से यह कैसे पूछ सकते हैं कि उसका होने वाला बच्चा लड़का है या लड़की.’ सोहा की आगामी फिल्म ‘31 अक्तूबर’ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के हालात पर आधारित है और यह सात अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.

करीना ने फिलहाल कोई रेस्‍ट नहीं लिया है और वे कई कार्यक्रमों में नजर आई थी. खबरों की मानें तो करीना इसी महीने से आगामी फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शुरूआत करनेवाली है. फिल्‍म में सोनम कपूर और स्‍वरा भास्‍कर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola