महान अभिनेता आमिर हैं मैं नहीं : अमिताभ बच्चन

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि ‘ठग ऑफ हिन्दुस्तान’ में उनके सह अभिनेता आमिर खान को ‘महान कलाकार’ कहा जा सकता है, उन्हें नहीं. यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में अमिताभ के साथ 51 साल के अभिनेता आमिर खान ने पहली बार काम किया है बच्चन ने […]
मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि ‘ठग ऑफ हिन्दुस्तान’ में उनके सह अभिनेता आमिर खान को ‘महान कलाकार’ कहा जा सकता है, उन्हें नहीं. यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में अमिताभ के साथ 51 साल के अभिनेता आमिर खान ने पहली बार काम किया है
बच्चन ने दो महान कलाकारों के एक साथ काम करने के सवाल पर कहा, ‘‘आमिर को ‘महान’ कहा जा सकता है, लेकिन मुझे नहीं. मुझे उनकी फिल्मों और उनके अभिनय को देखकर मजा आया. वह एक अच्छे सह-अभिनेता और एक महान कलाकार हैं.’फिल्म का निर्देशन धूम-3 के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य करेंगे. इसके अलावा 73 वर्षीय अभिनेता रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘सरकार’ की तीसरी श्रंखला में भी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म सरकार-3 वहीं से शुरु होती है, जहां पिछली वाली सरकार खत्म हुयी थी. लेकिन इसके सुभाष नागरे (अमिताभ का निभाया किरदार) में कोई तब्दीली नहीं हुयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




