‘बाहुबली 2'' को लोगो जारी, दिसंबर तक शूटिंग पूरी होने की संभावना
वर्ष 2015 की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ का क्लाईमैक्स ऐसा था कि दर्शक इसकी सीक्वल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए डायरेक्टर एस एस राजामौली ने ‘बाहुबली 2’ का लोगो रिलीज कर दिया है. फिल्म में दिखाये गये स्पेशल इफेक्ट्स ने फैंस के बीच एक अलग […]
वर्ष 2015 की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ का क्लाईमैक्स ऐसा था कि दर्शक इसकी सीक्वल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए डायरेक्टर एस एस राजामौली ने ‘बाहुबली 2’ का लोगो रिलीज कर दिया है.
फिल्म में दिखाये गये स्पेशल इफेक्ट्स ने फैंस के बीच एक अलग ही तरह का क्रेज पैदा किया था. लोगो के साथ-साथ डायरेक्टर ने यह भी जानकारी दी है कि प्रभास के बर्थडे के एक दिन पहले यानि 22 अक्टूबर को फिल्म कर फर्स्टलुक जारी किया जायेगा. वहीं जारी किये लोगों के साथ टैगलाइन में लिखा है,’ कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’
राजामौली ने फिल्म की शूटिंग के बारे में बताया कि दिसंबर तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जायेगी. फिल्म के कुछ सीन्स और दो गानों की शूटिंग बाकी है. बता दें कि शूटिंग को लेकर फिल्म की पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रही हैं. कुछ दिनों पहले ही सेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.
बतातें चलें कि फिल्म 28 अप्रैल 2017 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म में प्रभास के अलावा राणा दग्गूबाती, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. ‘बाहुबली’ ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










