धमकी के बाद कई पाक कलाकारों की हुई ‘घर वापसी'', पढें-क्या कहा सैफ ने

मुंबई : उड़ी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर बॉलीवुड पर भी पड़ा है. राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ देने की धमकी के बाद से कुछ कलाकारों की घर वापसी हो गई है. इसी बीच कई बॉलीवुड कलाकारों की प्रतिक्रिया भी […]
मुंबई : उड़ी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर बॉलीवुड पर भी पड़ा है. राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ देने की धमकी के बाद से कुछ कलाकारों की घर वापसी हो गई है. इसी बीच कई बॉलीवुड कलाकारों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है जिसमें पाकिस्तानी कलाकारों का साथ कुछ अभिनेता देते दिख रहे हैं.
इसी क्रम में अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि भारतीय फिल्म उद्योग सीमा पार की प्रतिभाओं के लिए खुला है लेकिन यह सरकार को निर्णय करना है कि किसे यहां काम करने की इजाजत दी जाए. उरी में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर, पिछले हफ्ते महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने फवाद खान और माहिरा खान जैसे पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोडने की धमकी दी थी और कहा था कि यदि वे भारत नहीं छोडते हैं तो उनकी फिल्म की शूटिंग में खलल डाला जाएगा.
46 वर्षीय अभिनेता ने कल शाम यहां जीक्यू मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड में कहा, ‘‘ इसे (सांस्कृतिक आदान प्रदान) को निश्चित तौर पर बढावा देना चाहिए. उद्योग वैश्विक प्रतिभा के लिए खुला है, खास तौर पर सीमा पार से आने वालों के लिए. लेकिन सरकार को इन चीजों पर फैसला करना है.” उन्होंने कहा, ‘‘हम कलाकार हैं और हम प्यार तथा शांति के बारे में बात करते हैं. लेकिन सरकार को कानून के बारे में और किसे यहां काम करने की इजाजत देनी है और किसे नहीं, ऐसे फैसले लेने होते हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




