ePaper

सेशेल्‍स में कुछ ऐसे वेकेशन इंज्‍वॉय कर रही हैं सोनाक्षी सिन्‍हा, देखें तस्‍वीरें

Updated at : 27 Sep 2016 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
सेशेल्‍स में कुछ ऐसे वेकेशन इंज्‍वॉय कर रही हैं सोनाक्षी सिन्‍हा, देखें तस्‍वीरें

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा इनदिनों सेशेल्‍स में छुट्टियों का मजा ले रही हैं. पिछली फिल्‍म ‘अकीरा’ के लिए खूब पसीना बहाने के बाद अब सोनाक्षी यहां प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्‍फ उठा रही हैं. सोनाक्षी ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं. एक तस्‍वीर में वे बिकनी पहने समु्द्र में नजर आ रही है. […]

विज्ञापन

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा इनदिनों सेशेल्‍स में छुट्टियों का मजा ले रही हैं. पिछली फिल्‍म ‘अकीरा’ के लिए खूब पसीना बहाने के बाद अब सोनाक्षी यहां प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्‍फ उठा रही हैं. सोनाक्षी ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं.

एक तस्‍वीर में वे बिकनी पहने समु्द्र में नजर आ रही है. उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा है कि उन्‍हें इस तरह के मंडे ब्‍लूज पसंद आते हैं. इसके अलावा भी कई तस्‍वीरें है जिसमें वे इंज्‍वॉय करती नजर आ रही थी.

https://www.instagram.com/p/BK0qzeTD25e/

‘अकीरा’ में वे जबरदस्‍त एक्‍शन करती दिखीं थी जिसके लिए उन्‍होंने कई महीनों तक खूब प्रैक्टिस की थी.

https://www.instagram.com/p/BKz6eTkjtgW/

सोनाक्षी की बातों और उनकी तस्‍वीरों से लगता है कि वो पूरी तरहे से आराम करने के मूड में हैं क्‍योंकि इसके बाद वे अपनी आगामी फिल्‍म ‘नूर’ को समय देनेवाली हैं. फिल्‍म में वे एक जर्नालिस्‍ट की भूमिका में नजर आनेवाले है. उनका फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. फिल्‍म एक नॉवेल पर आधारित है.

https://www.instagram.com/p/BKxOLdKj-D3/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola