ePaper

GOOD NEWS: कुछ इस अंदाज में लीसा हेडन ने किया ब्‍वॉयफ्रेंड संग शादी का ऐलान

Updated at : 27 Sep 2016 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
GOOD NEWS: कुछ इस अंदाज में लीसा हेडन ने किया ब्‍वॉयफ्रेंड संग शादी का ऐलान

पिछले काफी समय से बॉलीवुड में ब्रेकअप्‍स की खबरें आ रही है. ऐसे में अपने बोल्‍ड अंदाज से दर्शकों को हैरान करनेवाली अभिनेत्री लीसा हेडन ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है. जी हां वे जल्‍द ही अपने ब्‍वॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रही हैं. हाल ही में उन्‍होंने सोशल मीडिया इंस्‍टग्राम पर एक फोटो […]

विज्ञापन

पिछले काफी समय से बॉलीवुड में ब्रेकअप्‍स की खबरें आ रही है. ऐसे में अपने बोल्‍ड अंदाज से दर्शकों को हैरान करनेवाली अभिनेत्री लीसा हेडन ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है. जी हां वे जल्‍द ही अपने ब्‍वॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रही हैं.

हाल ही में उन्‍होंने सोशल मीडिया इंस्‍टग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे अपने ब्‍वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी को किस करती नजर आ रही हैं और उन्‍होंने इसी के साथ अपनी शादी का भी खुलासा किया है. उन्‍होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है,’ मैं शादी करने जा रही हूं.’

https://www.instagram.com/p/BK1YS2ADnOn/

लीजा पिछले साल अक्‍टूबर में पहली बार डीनो के साथ सार्वजनिक तौर पर नजर आई थी. 41 वर्षीय डीनो यूके बेस्‍ड बिजनेसमैन है जो पाकिस्‍तान के जानेमाने गुल्‍लु लालवानी के बेटे हैं. खबरों के अनुसार दोनों हाल ही में ग्रीस से छुट्टियां मना कर लौटे हैं.

https://www.instagram.com/p/BIs2rBvj46A/

बता दें कि डीनो हाल ही में फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ में रितेश देशमुख संग रोमांस करती नजर आई थी. कंगना रनौत संग फिल्‍म ‘क्‍वीन’ में उनके बोल्‍ड और दमदार किरदार को कोई नहीं भूला होगा. वे जल्‍द ही अजय देवगन के साथ आगामी फिल्‍म ‘बादशाहो’ में नजर आनेवाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola