ePaper

अक्षय कुमार का मुंबई पुलिस कांस्‍टेबल की बहादुरी को सलाम, शेयर किया ये वीडियो

Updated at : 27 Sep 2016 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय कुमार का मुंबई पुलिस कांस्‍टेबल की बहादुरी को सलाम, शेयर किया ये वीडियो

अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में एक पुलिसवाले की बहादुरी की तारीफ की है और उनके जज्‍बे को सलाम किया है. वैसे भी अक्षय सीमा पर तैनात सैनिक और आम इंसान की रक्षा करनेवाले पुलिसवालों की हौसलाअफजाई करने से कभी नहीं चूकते. अक्षय ने पुलिस कांस्‍टेबल पवन तायड़े के जज्‍बे को सलाम किया है […]

विज्ञापन

अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में एक पुलिसवाले की बहादुरी की तारीफ की है और उनके जज्‍बे को सलाम किया है. वैसे भी अक्षय सीमा पर तैनात सैनिक और आम इंसान की रक्षा करनेवाले पुलिसवालों की हौसलाअफजाई करने से कभी नहीं चूकते.

अक्षय ने पुलिस कांस्‍टेबल पवन तायड़े के जज्‍बे को सलाम किया है जिन्‍होंने लोनावाला रेलवे स्‍टेशन पर एक लड़की की जान बचा ली और एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल एक कपल स्‍टेशन पर चलती हुई रेलगाड़ी से उतर रहा था लेकिन दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों गिर पड़े, लेकिन लड़की ट्रेन की चपेट में आकर प्‍लेटफॉर्म और फुटबोर्ड के बीच में फंस गई.

लेकिन तुरंत अपना प्रेजेंस ऑफ माइंड दिखाते हुए वहां मौजूद मुंबई पुलिस के कांस्‍टेबल पवन तायड़े ने उस लड़की को ऊपर खींच लिया और ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया. पुलिसकर्मी की इस बहादुरी ने अक्षय का दिल जीत लिया. उन्‍होंने ट्वीट कर उनकी तारीफ की है और वीडियो भी शेयर किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola