तो क्या ‘बिग बॉस'' के लिए ये एक्टर तोड़ देगा अपनों से ‘रिश्ता'' ?

स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नक्श का किरदार निभा रहे रोहन मेहरा जल्द ही इस शो को अलविदा कह सकते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि वे अगले महीने ऑनएयर होने जा रहे टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ के इस सीजन में दिख सकते हैं. कहा जा रहा है […]
स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नक्श का किरदार निभा रहे रोहन मेहरा जल्द ही इस शो को अलविदा कह सकते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि वे अगले महीने ऑनएयर होने जा रहे टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ के इस सीजन में दिख सकते हैं.
कहा जा रहा है कि रोहन मेहरा को कलर्स चैनल के शो ‘बिग बॉस’ में आने का न्यौता दिया गया है जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है. इस शो को हां करने के पीछे यह भी वजह हो सकती है कि रोहन को शो में कुछ नया करने के लिए है नहीं. उन्हें इस शो में अपना हुनर दिखाने का कम ही मौका मिल रहा है.
दरअसल सीरीयल में इनदिनों नायरा (शिवांगी) और कार्तिक (मोहसीन खान) के लव स्टारी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है. ऐसे में रोहन कुछ नया करना चाहते हैं. हालांकि रोहन ने इस बात की पुष्टि नहीं की है और करेंगे भी नहीं. क्योंकि बिग बॉस में लॉन्चिंग के दौरान ही इस बात कर खुलासा होता है कि कौन शो होगा और कौन नहीं ?
अगर रोहन इस शो में नजर आते हैं तो उन्हें फीमेल फैंस के काफी वोट्स मिलने वाले हैं क्योंकि अपनी क्यूट पर्सनैलिटी से उन्होंने फीमेल फैंस का खासा दिल जीता है और उनकी जबरदस्त फिमेल फैन फॉलोविंग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




