पढें क्या है रिचा चड्ढा की ख्वाहिश
मुंबई :अपनी बोल्ड किरदारों और सशक्त अभिनय के लिए अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस रिचा चड्डा ने बड़े पर्दे पर द्रौपदी का किरदार निभाने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा, ” मुझे द्रौपदी की रोल बेहद रोचक लगता है. मैं बेशक द्रौपदी का रोल करना पसंद करूंगी. मैंने बचपन में महाभारत पढ़ी थी और मुझे […]
मुंबई :अपनी बोल्ड किरदारों और सशक्त अभिनय के लिए अलग पहचान बना चुकी एक्ट्रेस रिचा चड्डा ने बड़े पर्दे पर द्रौपदी का किरदार निभाने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा, ” मुझे द्रौपदी की रोल बेहद रोचक लगता है. मैं बेशक द्रौपदी का रोल करना पसंद करूंगी. मैंने बचपन में महाभारत पढ़ी थी और मुझे ये बेहद पसंद आई थी. रिचा ने यह बात एक्टर वीर दास की बहन त्रिशा की पहली किताब Ms Draupadi Kuru: After the Pandavas के लॉन्चिग के समय कहीं. त्रिशा की इस किताब को भारत में हार्पर कॉलिस ने पब्लिश किया है.
किताब के लॉन्चिंग फंक्शन में शामिल हुई रिचा ने कहा कि, ” मैं त्रिशा की किताब को लॉन्च होने पर बेहद खुश हूं. ये पौराणिक कहानियों का वर्तमान समय में परिहास पूर्ण तरीके से लिखी गई किताब है. इस फंक्शन में वीर दास के साथ मानसी स्कॉट, अनुराग श्रीवास्तव, सुचित्रा पिल्लाई, श्रुति सेठ भी मौजूद थे.इसके साथ ही कुछ दिनों पहले रिचा चड्ढा की बतौर निर्माता पहली फिल्म ‘खून चली आंधी’ की स्क्रीनिंग ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुई थी.
भारतीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई स्क्रीनिंग के लिए रिचा खुद ऑस्ट्रेलिया गई थीं. उन्होंने फेस्टिवल में ” बॉलीवुड में महिलाएं” पर मास्टर क्लास भी ली. हिदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, ”किसी और लड़की की तरह, रिचा को भी शॉपिंग करना पसंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










