ePaper

नहीं समझती कि फरहान के साथ काम करना मुश्किल होगा: कृति

Updated at : 26 Sep 2016 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं समझती कि फरहान के साथ काम करना मुश्किल होगा: कृति

मुंबई: अभिनेत्री कृति सैनन जल्‍द ही अभिनेता फरहान अख्तर संग आगामी फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ में काम करने जा रही हैं. इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उन्होंने कहा कि अभिनेता-फिल्मकार के साथ मिलकर काम करना सहज होगा. निखिल आडवाणी ‘लखनऊ सेंट्रल’ के निर्माता हैं और इस फिल्म के जरिए उनके सहायक रंजीत तिवारी निर्देशन […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री कृति सैनन जल्‍द ही अभिनेता फरहान अख्तर संग आगामी फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ में काम करने जा रही हैं. इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उन्होंने कहा कि अभिनेता-फिल्मकार के साथ मिलकर काम करना सहज होगा.

निखिल आडवाणी ‘लखनऊ सेंट्रल’ के निर्माता हैं और इस फिल्म के जरिए उनके सहायक रंजीत तिवारी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं. पहली बार कृति फरहान के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी. कृति ने कहा, ‘मैं उनसे (फरहान) औचारिक मौकों पर मिली हूं क्योंकि वह ‘रॉक ऑन 2′ में मसरुफ हैं.’

उन्होंने कहा, ‘वह एक अच्छे व्यक्ति लगते हैं. मुझे नहीं लगता है कि उनके साथ काम करना मुश्किल होगा. जब आप अलग अलग अभिनेताओं के साथ काम करते हैं तो आप अलग अलग प्रतिक्रिया देते हैं. मैं इसे लेकर (फरहान के साथ काम करने को लेकर) उत्साहित हूं.’

इसके अलावा वे जल्‍द ही सुशांत सिंह राजपूत संग आगामी फिल्‍म ‘राब्‍ता’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म का डायरेक्‍शन दिनेश विजान कर रहे हैं. फिल्‍म अगले साल 12 फरवरी को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola