ePaper

साक्षी धौनी जैसी ‘दुल्‍हन'' बनना चाहती हैं कियारा आडवाणी, देखें तस्‍वीरें

Updated at : 24 Sep 2016 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
साक्षी धौनी जैसी ‘दुल्‍हन'' बनना चाहती हैं कियारा आडवाणी, देखें तस्‍वीरें

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की बायोपिक फिल्‍म ‘एमएस धौनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ आनेवाले शुक्रवार को रिलीज होनेवाली है. धौनी और साक्षी की शादी को लाइम लाइट से दूर रखा गया था, इ‍सलिए उनकी शादी और शादी के इस्‍तेमाल हुए आउटफिट्स के बारे में शायद ही लोग जानते होंगे. फिल्‍म में धौनी का किरदार सुशांत सिंह […]

विज्ञापन

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की बायोपिक फिल्‍म ‘एमएस धौनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ आनेवाले शुक्रवार को रिलीज होनेवाली है. धौनी और साक्षी की शादी को लाइम लाइट से दूर रखा गया था, इ‍सलिए उनकी शादी और शादी के इस्‍तेमाल हुए आउटफिट्स के बारे में शायद ही लोग जानते होंगे.

फिल्‍म में धौनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं और उनकी पत्‍नी का किरदार कियारा आडवाणी निभा रही हैं. साक्षी की शादी की ड्रेस की कॉपी बनाई गई है जिसे कायरा इस फिल्‍म में पहननेवाली है. साक्षी चाहती हैं कि फिल्‍म में कायरा वैसा ही ड्रेस पहनें, वैसा ही मेकअप करें जैसा साक्षी ने किया था.

इसके लिए साक्षी कायरा को उसे डिजायनर के पास ले गई थीं जिन्‍होंने उनकी शादी का जोड़ा बनाया था. धौनी फिल्‍म के ट्रेलर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. इस फिल्‍म में दर्शक धौनी के पर्सलन से लेकर प्रोफेशनल लाईफ के बारे में काफी कुछ जान पायेंगे.

undefined

साक्षी धौनी

फिल्‍म में धौनी की गर्लफ्रेंड का किरदार दिशा पटानी निभा रही हैं. फिल्‍म के निर्देशक नीरज पांडे हैं जिन्‍होंने इससे पहले ‘स्‍पेशल 26’ और ‘बेबी’ जैसी फिल्‍में बना चुके हैं. फिल्‍म आनेवाली शुक्रवार को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola