धौनी ने अश्रुत जैन को दी सलाह, खेल का आनंद लें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने जीवन पर बन रही फिल्म में उनके स्कूली दिनों के कप्तान की भूमिका निभा रहे अभिनेता अश्रुत जैन को खेल का आनंद लेने का सुझाव दिया है. ‘एमएस धौनी( द अनटोल्ड स्टोरी) में सुशांत सिंह राजपूत भारत के दिग्गज विकेटकीपर […]
विज्ञापन
मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने जीवन पर बन रही फिल्म में उनके स्कूली दिनों के कप्तान की भूमिका निभा रहे अभिनेता अश्रुत जैन को खेल का आनंद लेने का सुझाव दिया है.
‘एमएस धौनी( द अनटोल्ड स्टोरी) में सुशांत सिंह राजपूत भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में नजर आयेंगे जबकि अश्रुत धौनी उनके स्कूली दिनों के कप्तान सब्बीर हुसैन की भूमिका में नजर आयेंगे. अपने किरदार की तैयारी को लेकर अश्रुत ने धौनी और हुसैन से मुलाकात की, जिसने पहली बार धौनी को बतौर सलामी बल्लेबाज उतारा था और दोनों ने कई रिकार्ड अपने नाम किये थे.
अश्रुत जैन ने बताया, ‘‘फिल्म के सेट पर मैंने हमारे कप्तान ‘माही’ से मुलाकात की, जहां उन्होंने हम लोगों को खेल का आनंद लेने के लिए कहा…मैं उनके कोच केआर बनर्जी से भी मिला, जिन्होंने फुटवर्क बेहतर करने में मेरी मदद की और उन्होंने धौनी और उनके शुरुआती दिनों से जुडी कई कहानियां भी सुनायी.
मैंने बतौर अभिनेता इस फिल्म के लिए हामी भरी थी लेकिन बन गया एक क्रिकेटर .’ धौनी पर बायोपिक के जरिये अभिनेता एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में उतरे हैं. वह मध्य प्रदेश के अंडर-16 टीम के सलामी बल्लेबाज हुआ करते थे लेकिन मैदान में लगी चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पडा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










