सलमान-यूलिया की शादी पर भाई अरबाज ने तोड़ी चुप्पी
मुंबई : सलमान खान की शादी का इंतजार उनके सभी फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं. आजकल तो उनकी शादी को लेकर अटकलें भी तेज हो गयीं हैं कि सलमान अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया से इस साल 18 नवंबर को शादी करेंगे. इसी बारे में जब सलमान के भाई अरबाज खान से पूछा गया तो अरबाज […]
मुंबई : सलमान खान की शादी का इंतजार उनके सभी फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं. आजकल तो उनकी शादी को लेकर अटकलें भी तेज हो गयीं हैं कि सलमान अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया से इस साल 18 नवंबर को शादी करेंगे. इसी बारे में जब सलमान के भाई अरबाज खान से पूछा गया तो अरबाज कुछ गुस्से में नजर आये. अरबाज ने कहा, सलमान की शादी कब और किससे होगी ये सोचने का काम उनका नहीं है. यह सलमान की निजी जिंदगी है और वो अपनी शादी का फैसला खुद लेंगे.
उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि सलमान की शादी के बारे में जितना सब जानते हैं, उतना मैं भी जानता हूं. अरबाज का ये बयान हमें शॉक जरूर करता है लेकिन सलमान की शादी इस साल होगी या नहीं वो तो आने वाले वक्त ही बताएगा.
आपको बता दें कि एक ओर जहां देसी मीडिया यूलिया वंतूर को सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड कह रही है, वहीं पिछले दिनों रोमानियन टेब्लॉयड ने यूलिया को मिसेज खान कह दिया है. दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन काफी दिनों से दोनों के करीब होने की खबरें मीडिया में बनी हुई है.
उल्लेखनीय है कि सलमान के पिता सलीम खान ने भी अपने बयान में कहा था कि खुदा भी नही जानता कि सलमान कब शादी करनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










