सौंदर्या रजनीकांत ने पति से अलग होने की पुष्टि की, कहा,‘ हमारी निजता का सम्मान करें...''

Updated:
विज्ञापन

चेन्नई: तमिल फिल्‍मों के सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंर्दया ने इस बात की पुष्टि की है कि वह अपने उद्योगपति पति अश्विन रामकुमार से अलग हो गई हैं. उन्होंने कहा कि तलाक की बातचीत चल रही है. सौंर्दया का अपने पति से कटु संबंधों को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी. […]

विज्ञापन

चेन्नई: तमिल फिल्‍मों के सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंर्दया ने इस बात की पुष्टि की है कि वह अपने उद्योगपति पति अश्विन रामकुमार से अलग हो गई हैं. उन्होंने कहा कि तलाक की बातचीत चल रही है.

सौंर्दया का अपने पति से कटु संबंधों को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी. पेशे से ग्राफिक डिजाइनर और फिल्म निर्माता सौंदर्य ने अंतत: उन रिपोर्ट्स को यह कहते हुए विराम लगा दिया कि वह और उनके पति पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं.

सौंर्दया ने ट्वीट किया, ‘मेरी शादी को लेकर खबरें सही हैं. हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक की बातचीत चल रही है. मैं सभी से मेरे परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती हूं.’

दोनों की शादी को बचाने के लिए रजनीकांत ने पूरी कोशिश की लेकिन कामयाब न हो सके. सौंर्दया और अश्विन 2010 में एक भव्य शादी समारोह में परिणय सूत्र में बंधे थे. इस शादी में फिल्म, राजनीति और उद्योग जगत से नामचीन लोग शामिल हुए थे. इस दंपति का एक साल का बेटा वेद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola