तो इस तरह कैटरीना से हुई बेवफाई का बदला लेंगे सलमान खान ?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2016 10:14 AM

विज्ञापन

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है. यशराज फिल्‍मस ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वर्ष 2012 की सुपरहिट एक्शन-रोमांस फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल बनेगा. इस फिल्‍म में फिर एकबार सलमान और कैटरीना कैफ साथ नजर आयेंगे. सीक्‍वल ‘टाइगर जिंदा है’ का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे […]

विज्ञापन

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है. यशराज फिल्‍मस ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वर्ष 2012 की सुपरहिट एक्शन-रोमांस फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल बनेगा. इस फिल्‍म में फिर एकबार सलमान और कैटरीना कैफ साथ नजर आयेंगे.

सीक्‍वल ‘टाइगर जिंदा है’ का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे जबकि ‘एक था टाइगर’ का निर्देशन कबीर खान ने किया था. जफर ने खुद ट्विटर पर इसकी घोषणा की है. पहली फिल्म की कहानी टाइगर नाम के एक जासूस पर आधारित थी जिसे एक पाकिस्तानी जासूस कैटरीना से प्यार हो जाता है. इस फिल्म का सीक्वल अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी.

इस बात से सभी वाकिफ है कि कैटरीना पहले सलमान की गर्लफ्रेंड थीं. बाद में उन्‍होंने सलमान को साथ छोड़कर रणबीर कपूर का हाथ थामा. लेकिन 6 साल एकदूसरे के साथ रहने के बाद अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया. इस बीच कैटरीना को सलमान की याद आई. कैटरीना ने उनकी तरफ दोस्‍ती का हाथ बढ़ाया तो सलमान ने भी उनसे खुलकर दोस्‍ती का इजहार किया.

ऐसे मेंअब सलमान अपनी दोस्‍त कैटरीना का बदला बॉक्‍स ऑफिस पर रणबीर कपूर से लेते नजर आयेंगे. दरअसल ‘टाइगर जिंदा है’ को वर्ष 2017 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की योजना है. वहीं इसी मौके पर संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म को भी रिलीज के लिए चुना गया है जिसमें रणबीर कपूर मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं.

वहीं जब से संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म के लिए रणबीर को चुना गया है, सलमान, संजय दत्‍त से दूर-दूर नजर आ रहे हैं. पहले दोनों के बीच जबरदस्‍त दोस्‍ती देखी जाती थी लेकिन संजय दत्‍त के जेल से रिहा होने के बाद दोनों एकदूसरे से खफा हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola