ePaper

‘न्यूयॉर्क फैशन वीक'' के दौरान रैंपवॉक करेंगी सनी लियोनी, ऐसे जाहिर ही खुशी

Updated at : 05 Sep 2016 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
‘न्यूयॉर्क फैशन वीक'' के दौरान रैंपवॉक करेंगी सनी लियोनी, ऐसे जाहिर ही खुशी

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोनी आगामी ‘न्यूयॉर्क फैशन वीक’ में रैंप पर चलेंगी और फैशन के इस मशहूर आयोजन में रैंप पर चलने वाली वह पहली बॉलीवुड कलाकार होंगी.35 साल की लियोनी ने ट्विटर पर खबर साझा करते हुए कहा कि वह न्यूयॉर्क फैशन वीक के उद्घाटन शो में मशहूर डिजाइनर अर्चना कोचर के लिए रैंप […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोनी आगामी ‘न्यूयॉर्क फैशन वीक’ में रैंप पर चलेंगी और फैशन के इस मशहूर आयोजन में रैंप पर चलने वाली वह पहली बॉलीवुड कलाकार होंगी.35 साल की लियोनी ने ट्विटर पर खबर साझा करते हुए कहा कि वह न्यूयॉर्क फैशन वीक के उद्घाटन शो में मशहूर डिजाइनर अर्चना कोचर के लिए रैंप पर चलेंगी.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘बहुत उत्साहित हूं. सपना सच हो रहा है. मैं आठ सितंबर 2016 को अर्चना कोचर के ओपनिंग शो के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक एसएस 17 में वाक कर रही हूं.’

एक और पोस्ट में लियोनी ने लिखा, ‘वूहू. सपने वाकई सच हो रहे हैं. शुक्रिया, अर्चना कोचर.’ अर्चना ने भी ट्वीट कर अपना उत्साह प्रकट किया. उन्होंने लिखा, ‘काउंटडाउन शुरु. आठ सितंबर, एनवाईएफडब्ल्यू 16, अर्चना कोचर, एनवाईडब्ल्यूएफ, एफटीएलएमओडीए, फैशन शो.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola