ePaper

OMG! तो क्‍या ''जॉली एलएलबी 2'' के लिए इतनी फीस ले रहे हैं अक्षय कुमार ?

Updated at : 02 Sep 2016 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
OMG! तो क्‍या ''जॉली एलएलबी 2'' के लिए इतनी फीस ले रहे हैं अक्षय कुमार ?

इस साल की शुरुआत से ही अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘एयरलिफ्ट’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘रुस्‍तम’ जैसी बैक टू बैक हिट फिल्‍में दी है. अब वे आगामी फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है. लेकिन इस फिल्‍म के लिए उनकी फीस सुनकर आप हैरान हो जायेंगे. अक्षय और हुमा कुरैशी इस फिल्‍म की […]

विज्ञापन

इस साल की शुरुआत से ही अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘एयरलिफ्ट’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘रुस्‍तम’ जैसी बैक टू बैक हिट फिल्‍में दी है. अब वे आगामी फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है. लेकिन इस फिल्‍म के लिए उनकी फीस सुनकर आप हैरान हो जायेंगे. अक्षय और हुमा कुरैशी इस फिल्‍म की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंच गये है.

खबरों की मानें तो अक्षय ने फिल्‍ममेकर से हर दिन के हिसाब से फीस की मांग की है जिसके अनुसार वो प्रतिदिन के हिसाब से एक करोड़ रुपये चाहते हैं. ऐसे में देखा जाये तो किसी भी फिल्‍म को पूरा होने में लगभग 40-45 दिन लगते है और अगर अक्षय एक दिन का एक करोड़ लेंगे तो फिल्‍म पूरी होने तक वो मोटी रकम कमा लेंगे.

सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में अक्षय एक वकील के किरदार में नजर आयेंगे. उनका फर्स्‍टलुक जारी हो चुका है. फिल्‍म में अन्‍नू कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. बता दें कि पिछली फिल्‍म में अरशद वारसी मुख्‍य भूमिका में थे. फिल्‍म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola