ये क्‍या! अब केआरके ने अजय देवगन पर लगा दिया ऐसा आरोप ?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 1:42 PM

विज्ञापन

मुंबई: विवादों में आए फिल्म आलोचक कमाल राशिद खान ने अजय देवगन पर पलटवार किया है और कहा है कि तथ्य यह है कि अभिनेता ने उन्हें निर्देशक करण जौहर की ‘ए दिल है मुश्किल’ फिल्म की आलोचना करने के लिए घूस दिया था जिससे विवाद में यू-टर्न आ गया है. अजय देवगन ने करण […]

विज्ञापन

मुंबई: विवादों में आए फिल्म आलोचक कमाल राशिद खान ने अजय देवगन पर पलटवार किया है और कहा है कि तथ्य यह है कि अभिनेता ने उन्हें निर्देशक करण जौहर की ‘ए दिल है मुश्किल’ फिल्म की आलोचना करने के लिए घूस दिया था जिससे विवाद में यू-टर्न आ गया है.

अजय देवगन ने करण जौहर पर अपनी फिल्म ‘शिवाय’ की आलोचना करने के लिए कमाल को रुपया देने का आरोप लगाया था. अजय की ‘शिवाय’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर टकराव से पहले चीजें उस समय विकृत रुप से सामने आईं जब कल अभिनेता ने एक ऑडियो साझा किया जिसमें केआरके को यह कहते हुये सुना गया कि करण ने ‘शिवाय’ के खिलाफ ट्वीट करने के लिए उन्हें पैसे दिये थे. ऑडियो में इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

इस ऑडियो की रिकॉर्डिंग ‘शिवाय’ के निर्माता कुमार मंगत ने की है. अपनी प्रतिक्रिया जताते हुये केआरके ने ट्वीट किया, ‘मैं इसे स्पष्ट करता हूं. करण जौहर ने मुझे कभी भुगतान नहीं किया या शिवाय की आलोचना करने को नहीं कहा और आप इसे टेप में सुन सकते हैं. मैंने कुमार को टरकाने के लिए 25 लाख रुपया कहा.’

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कुमार और ‘सिंघम’ के अभिनेता पर आरोप लगाते हुये लिखा है, ‘कुमार और अजय ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की आलोचना करने के लिए पैसे का प्रस्ताव दिया था साथ ही टेप में भी वह इसकी पेशकश कर रहे हैं लेकिन मैंने इसे अस्वीकार कर दिया. मैंने उससे कहा कि मैं ऐसा स्वतंत्र होकर करुंगा.’

बाद में कमाल खान ने ट्वीट कर कहा है, ‘लोग सोच रहे हैं कि मैंने कुमार मंगत को फोन किया लेकिन यह सही नहीं है. वास्तव में वह एक करीबी मित्र हैं और उन्होंने मुझे फोन किया था और उन्होंने पहले भी कई बार मुझे फोन किया है.’ करण इस मुद्दे पर चुप हैं जबकि अजय (47) ने पहले ही बयान दे चुके हैं जिसमें उन्होंने यह ‘जांच करने की मांग की है’ कि फिल्म निर्माता ने केआरके को घूस दिया है या नहीं.

करण जौहर के करीबी दोस्ती रखने वाली अजय की अभिनेत्री पत्नी काजोल ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने अजय देवगन द्वारा जारी ऑडियो लिंक को रि-ट्वीट किया है और लिखा है ‘स्तब्ध हूं’. इस विवाद के बाद अजय-काजोल और करण के प्रशंसक एक दूसरे की आलोचना कर रहे हैं. यह दोनों फिल्म दीपावली के मौके पर 28 अक्तूबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola