इन दोनों फिल्मों के फर्स्टलुक से प्रभावित हैं ऋषि कपूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 2:12 PM
मुंबई: अभिनेता ऋषि कपूर ना केवल रणबीर कपूर की आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की टीजर से प्रभावित हैं बल्कि उन्होंने अजय देवगन अभिनीत ‘शिवाय’ की भी तारीफ की है. ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन करण जौहर ने किया है और ‘शिवाय’ अजय देवगन की निर्देशन में बनने वाली दूसरी फिल्म […]
मुंबई: अभिनेता ऋषि कपूर ना केवल रणबीर कपूर की आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की टीजर से प्रभावित हैं बल्कि उन्होंने अजय देवगन अभिनीत ‘शिवाय’ की भी तारीफ की है. ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन करण जौहर ने किया है और ‘शिवाय’ अजय देवगन की निर्देशन में बनने वाली दूसरी फिल्म है.
यह दोनों फिल्म दिवाली पर 28 अक्तूबर को रिलीज होगी. अपने बेटे रणबीर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ के टीजर पर प्रसन्नता जाहिर करते हुये ऋषि कपूर ने ट्वीट किया है, ‘तुम्हारी तरफ से यह राज कपूर और यश चोपडा की फिल्मों को श्रद्धांजलि. रोमांस, संगीत और इंटेनसिटी.’
This is your tribute to Raj Kapoor & Yash Chopra films! Romance,Music and intensity. @karanjohar See myself in a lot
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 31, 2016
कुछ घंटों के बाद 63 वर्षीय अभिनेता ने एक दूसरा पोस्ट किया और इस बार उन्होंने एक्शन पर आधारित आने वाली फिल्म ‘शिवाय’ की सराहना की. उन्होंने लिखा, ‘एक और अच्छा ट्रेलर. हिन्दी सिनेमा अपने क्षितिज का विस्तार कर रहा है. बधाई हो. सभी तरह की फिल्में बननी चाहिए.’
https://t.co/DhXxr9YOWx Another good trailer. Hindi Cinema extending its horizons. Congratulations! All kinds of films must survive!
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 31, 2016
इस बीच ऋषि कपूर ने अतिमाभ बच्चन अभिनीत आने वाली फिल्म ‘पिंक’ के ट्रेलर की भी तारीफ की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










