ePaper

GOOD NEWS : 18 नवंबर को शादी करेंगे सलमान खान?

Updated at : 01 Sep 2016 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
GOOD NEWS : 18 नवंबर को शादी करेंगे सलमान खान?

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान की शादी का इंतजार हर किसी को है. पिछले काफी समय से उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही है. लेकिन अब सलमान ने खुद अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया है. सलमान ने एक पार्टी के दौरान कहा कि वो इसी साल 18 नवंबर को शादी करनेवाले […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान की शादी का इंतजार हर किसी को है. पिछले काफी समय से उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही है. लेकिन अब सलमान ने खुद अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया है. सलमान ने एक पार्टी के दौरान कहा कि वो इसी साल 18 नवंबर को शादी करनेवाले हैं.

सलमान का स्‍टारडम लगातार बढ़ता ही जा रहा है लेकिन लोग उनकी पर्सनल लाईफ से जुड़े इस सवाल का जवाब जरूर जानना चाहते हैं कि वो शादी कब करेंगे. सलमान भी कई मौकों पर इन सवालों को टालते आये हैं लेकिन इस बार उन्‍होंने अपनी शादी का ऐलान कर दिया.

खबरों की मानें तो हाल ही में सलमान ने अपने घर में एक पार्टी रखी थी जिसमें हॉलीवुड स्‍टार विल स्मिथ में शामिल हुए थे. इस दौरान सलमान ने ऐलान किया कि वो 18 नवंबर को शादी करनेवाले हैं. यूलिया वंतूर से बढ़ती नजदीकियों के बाद सलमान से कई बार शादी को लेकर सवाल पूछे गये लेकिन उन्‍होंने मजाक-मजाक में इसे टाल दिया.

बीते दिनों एक टीवी रियेलिटी शो के दौरान सलमान ने शादी के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि वह शादी करने के लिए ‘बेताब’ हैं. सलमान ने कहा कि वह हमेशा से ही शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं…लेकिन उन्हें हमेशा ‘दूसरे पक्ष’ की रजामंदी का इंतजार करना पड़ा.

वहीं सलमान बात सुनकर गायक मिका सिंह ने भी कहा था कि, ‘मैं सलमान भाई का बहुत बडा प्रशंसक हूं और उनके नक्शेकदम पर ही चलूंगा. जब भाई शादी करेंगे..मैं भी उस साल ही शादी कर लूंगा.’ अब लगता है सलमान के इस ऐलान के बाद मीका सिंह भी अपनी शादी के बारे में सोचें.

अगर वाकई सलमान अपने इस ऐलान पर कायम रहते हैं तो यह फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी. वहीं प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो सलमान फिलहाल कबीर खान के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग को लेकर व्‍यस्‍त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola